फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus doda jammu Government Medical College Hospital review preparedness for corona virus

जम्मूः कोराना के तीन और संदिग्ध मरीज, भेजे गए नमूने, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

Thu, 05 Mar 2020 09:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Mar 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus doda jammu Government Medical College Hospital review preparedness for corona virus
अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा - फोटो : ANI

प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन और संदिग्ध मरीज बुधवार को जीएमसी पहुंचे। तीनों संदिग्धों में से दो ईरान और एक दक्षिण कोरिया की यात्रा कर लौटा है। जीएमसी में तीनों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की लेबोरेटरी में भेजा गया है। 

विज्ञापन


तीनों संदिग्धों को अपने-अपने घरों पर एकांत में रखने के साथ-साथ सर्विलांस टीमें उनकी सेहत की निगरानी कर रही हैं। जम्मू संभाग में अब तक 12 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर जम्मू और कश्मीर में दिनभर प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बैठक की। जम्मू में सचिवालय में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर और मुख्य सचिव ने रात तक अधिकारियों के साथ बैठक कर इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जम्मू और श्रीनगर के हवाई अड्डों पर आने वाले सभी यात्रियों को स्वयं घोषणा फॉर्म भरवा कर यात्रा रिकॉर्ड लिया जा रहा है। लखनपुर और लोअरमुंडा में पर्यटकों और यात्रियों की स्क्रीनिंग भी शुरू हो गई है। पहले दिन लखनपुर में जर्मनी से आए दो पर्यटकों सहित दर्जन भर से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कश्मीर के अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं।

J&K: Doda Dist Dev Commissioner,Dr SD Doifode visited Government Medical College&Hospital y'day to review preparedness for #coronavirus. He says,"An isolation ward has been prepared,training of the staff underway;we've requested people to inform regarding their travel history". pic.twitter.com/1NMrf1JTJL

— ANI (@ANI) March 5, 2020

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed