फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus, Demand for release of Mehbooba Mufti

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने कहा- मां को रिहा करें, कोरोना से जेल बन सकती हैं महामारी का केंद्र

Tue, 24 Mar 2020 03:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 Mar 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
coronavirus, Demand for release of Mehbooba Mufti
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने महबूबा मुफ्ती सहित जेलों में बंद नेताओं व अन्य लोगों की रिहाई की मांग की है।

विज्ञापन


इल्तिजा ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला हुआ है। साथ ही इससे निजात पाने के लिए कोई टीका या दवाई भी अभी तक नहीं बनी है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए मेरी मां व जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा सहित अन्य लोगों को रिहा किया जाए। इस दौरान उन्होंने पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के मामलों का उल्लेख भी किया है।
विज्ञापन


इल्तिजा ने उपराज्यपाल से कहा है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए एकांतवास ही सबसे बेहतर विकल्प है। भीड़भाड़ वाली जेल और स्वास्थ्य सेवा की कमी के कारण देश व प्रदेश की जेलों में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से बंद कैदियों को यह वायरस अपनी चपेट में ले सकता है। इतना ही नहीं इल्तिजा ने कहा कि अतिशयोक्ति नहीं होगी कि पूरे भारत में जेलें इस महामारी का नया केंद्र बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे आशा है कि आप मेरे अनुरोध पर विचार करेंगे- इल्तिजा

इसके बाद इल्तिजा ने लिखा कि ऐसे समय में जब यूएसए में भी जेल से कैदियों को रिहा किया जा रहा है, तो यह नहीं समझ आ रहा कि पिछले आठ महीनों से जेल में बंद कैदियों के बारे में भारत सरकार कोई कदम क्यों नहीं उठा रही। अंत में इल्तिजा ने उपराज्यपाल से कहा मुझे आशा है कि आप मेरे अनुरोध पर विचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed