कोरोना से जंग: जम्मू शहर में अब शाम को भी होंगे कोविड टेस्ट, नए संक्रमित मामलों को लेकर राहत
जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें 45 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 99.77 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस वर्ग में प्रदेश के 16 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण का दावा किया गया है। 18 से अधिक आयु (सिटीजन) वर्ग में अब तक 6619699 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जबकि फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 7328395 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में नए कोविड संक्रमित मामलों को लेकर फिलहाल राहत है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब संक्रमित मामलों की पहचान के लिए इवनिंग कोविड रैपिड टेस्टिंग शुरू की है। इसमें चिकित्सा टीमें शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंटों में पहुंचकर स्टाफ सदस्य और वहां मौजूद लोगों की टेस्टिंग कर रही हैं। ऐसी भी शिकायतें मिल रही हैं कि बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले लोग शाम के समय होटलों में ठहर जाते हैं, जो टेस्टिंग से बचे रहते हैं। इस बीच प्रदेश में गुरुवार को 110 नए संक्रमित मामले मिले। प्रदेश के पांच जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला है। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में किसी कोविड संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
चिकित्सा टीमें रात 7 से 10 बजे तक विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंटों में पहुंचकर संक्रमित मामलों की पहचान कर रही हैं। मौजूदा समय में जम्मू जिले में 5 से 6 हजार के बीच कोविड टेस्टिंग की जा रही है। इसमें जम्मू एयरपोर्ट पर 200 से 250 और जम्मू रेलवे स्टेशन पर दैनिक आधार पर करीब 3000 यात्रियों की रैपिड टेस्टिंग की जा रही है। इनमें कुल टेस्टिंग में 700 से 800 आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश में गुरुवार को जिला रियासी, सांबा, उधमपुर, शोपियां और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला, जबकि 13 जिलो प्रत्येक में दस से कम मामले मिले हैं। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 17 मामले मिले। जम्मू में 8 संक्रमित मामले मिले।
कोर्ट कांप्लेक्स में 630 बार सदस्यों को हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिला कोर्ट कांप्लेक्स जानीपुर में गुरुवार को शिविर लगाकर 630 बार सदस्यों का टीकाकरण किया। इसमें बार उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय जम्मू के बार एसोसिएशन सदस्यों को टीकाकरण किया गया।