फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus and lockdown latest update Jammu Kashmir, RSS distributed relief material

आरएसएस ने बांटी राहत सामग्री, पुलिसकर्मियों के पास मास्क की कमी सहित जम्मू-कश्मीर की ये बड़ी खबरें

Fri, 03 Apr 2020 02:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 02:22 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती संकटमोचन दल ने बांटी राहत सामग्री
एक ही मास्क पहनकर हफ्ते भर ड्यूटी कर रहे हैं कई पुलिसकर्मी
श्रीनगर का छत्ताबल इलाका रेड जोन घोषित, इस इलाके में मिले 4 संक्रमित
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट ने की 11 लाख रुपये की मदद
ट्रक चालकों को नहीं मिल रहा खाना और चिकित्सा सुविधा
लोगों की सुविधा के लिए पुलिस कंट्रोल रूम ने जारी किए दो और नंबर

विज्ञापन
coronavirus and lockdown latest update Jammu Kashmir, RSS distributed relief material
सेवा भारती ने जरूरतमंदों को मुहैया कराया राशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती संकटमोचन दल की रिलीफ टीम ने लगातार नौवें दिन अपना राहत सामग्री बांटने का अभियान जारी रखा। इस दौरान कुंजवानी, गंग्याल, जीवन नगर, नगरोटा, पंजगराई और सेरी इलाकों के अलावा जम्मू के विभिन्न वार्डों में प्रवासी मजदूरों को राहत सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा समूचे जम्मू संभाग में सेवा भारती की हेल्पलाइन से मदद मांगने वाले सैकड़ों लोगों को भी मदद पहुंचाई गई।

विज्ञापन

एक ही मास्क पहनकर हफ्ते भर ड्यूटी कर रहे कई पुलिसकर्मी

कोरोना की रोकथाम के लिए हुए लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे पुलिसकर्मी मास्क की किल्लत से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के सभी थानों में मास्क और सैनिटाइजर भेजे गए थे, लेकिन मास्क के इस्तेमाल की एक अवधि होती है। कई पुलिस कर्मी एक ही मास्क को कई दिनों से पहन कर अपना काम चला रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ पुलिस कर्मियों ने बताया लॉकडाडन से पहले मास्क दिए गए थे। लॉकडाउन हुए एक हफ्ता बीत चुका है। कई थानों और पुलिस चौकियों में सैनिटाइजर की भी कमी है। इसके बारे में आईजी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों के पास मास्क की कोई कमी नहीं है। हर जगह पर पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीनगर का छत्ताबल इलाका रेड जोन घोषित

जिले के छत्ताबल इलाके में अब तक कोरोना वायरस के 4 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने इस क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया है। इस इलाके के पांच किलोमीटर के दायरे को बफर जोन घोषित किया है। इसकी जानकारी श्रीनगर जिला प्रशासन ने ट्वीट के जरिए दी।

श्रीनगर प्रशासन ने जारी किए गए बयान में रेड जोन के लोगों को नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। लोगों को घरों में रहने के साथ ही इलाके में पहुंचने वाली मेडिकल टीमों का सहयोग करने को कहा गया है। साथ ही अपील की है कि अगर किसी में लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें। किसी भी गाड़ी को इलाके से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। अगर किसी को मजबूरन बाहर जाना पड़ता है तो गाड़ी पर पहले सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन का छिड़काव किया जाएगा। बफर जोन के लोगों को डब्ल्यूएचओ के दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

ट्रक चालकों को नहीं मिल रहा खाना, चिकित्सा सुविधा

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस को एक स्थान से दूसरे तक पहुंचने वाले ऑयल और एलपीजी टैंक ट्रक चालक सरकार के रवैये से निराश हैं। ऑयल टैंकर ड्राइवर यूनियन ने प्रधान सरदार रणजीत सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में दिन-रात काम करने के वाले चालकों को न तो सरकार और न ही संबंधित कंपनियों द्वारा मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है।

चालकों को सबसे अधिक समस्या भोजन की है। लॉकडाउन के कारण होटल बंद हैं। ऐसे में चालकों को भुखे पेट कई किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। यूनियन ने कहा कि अगर सरकार या कंपनियों द्वारा हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह सेवा देने में असमर्थ हो जाएंगे।

पुलिस कंट्रोल रूम के और दो नंबर जारी, एसएमएस या कॉल करके बता सकते हैं समस्या

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट ने 11 लाख की मदद की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. करण सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को पत्र लिखा। इस दौरान ट्रस्ट के ट्रस्टी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि धार्मिक कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होने के साथ-साथ धर्मार्थ ट्रस्ट मानवता के कल्याण के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। उपराज्यपाल ने धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रयास पर खुशी व्यक्त की।

पुलिस कंट्रोल रूम ने आम लोगों की सहायता के लिए दो नंबर और जारी किए हैं। कोरोना महामारी की वजह से हर तरफ लॉकडाउन है। इसमें लोगों को कई तरह की समस्याएं पेश आ रही हैं। जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम ने 9055791111 और 9055792222 नंबर जारी किए हैं।

लोग इन नंबरों पर एसएमएस, व्हाट्सएप या फिर कॉल करके अपनी परेशानी बता सकते हैं। पुलिस की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। इसके पहले पुलिस की ओर से पीसीआर के 01912542000, 01912542001, 01912543581, 01912560401 नंबर कॉलिंग के लिए। 9419255283 व्हाट्सएप और महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 जारी किए जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed