फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona warriors news :  Brother died of corona, himself got infected, still on duty

संकट के सिपाही : कोरोना से भाई की मौत हुई, खुद भी संक्रमित हुए, फिर भी डटे हैं ड्यूटी पर

Wed, 02 Jun 2021 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 05:40 AM IST
सार

कोरोना काल में सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानने वालों की भी कमी नहीं है। यही भाव लेकर लोग महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं। यहां तक कि अपनी परवाह भी नहीं कर रहे। 

विज्ञापन
Corona warriors news :  Brother died of corona, himself got infected, still on duty
कोरोना योद्धा... डॉ एसपी मिश्रा, (ऊपर बाएं), अहसन रजा और शगुफ्ता आरा  - फोटो : amar ujala

विस्तार

मरीजों को भाई समझकर कर रहे हैं इलाज

विज्ञापन

डॉ एसपी मिश्रा,
 जौनपुर 
जिले के स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ एसपी मिश्रा ने कोरोना से अपने भाई को खो दिया। खुद भी संक्रमित हो गए। इसके बावजूद वह कोरोना मरीजों की सेवा में निरंतर डटे हुए हैं। उपचाराधीन मरीजों को कोविड अस्पताल का आवंटन हो या कंटेनमेंट जोन का निर्धारण। इसकी जिम्मेदारी डॉ. एससी मिश्र ही निभा रहे हैं। वह स्वास्थ्य विभाग के छह महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का भी चार्ज संभाल रहे हैं। 

हर दिन सुबह कार्यालय पहुंचने पर कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या का पता लगाते हैं। साथ ही तय करते हैं कि उन्हें किस कोविड अस्पताल में भेजना है। गांव वार कोरोना मामलों की संख्या देखते हैं और इसकी सूची तैयार कराकर संबंधित एसडीएम और बीडीओ को भेजते हैं, ताकि उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जा सके। बताते हैं कि 12 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव होने का पता चला और उस दिन से लेकर 26 अप्रैल तक वह आइसोलेट रहे। 
विज्ञापन


वहां से ठीक भी नहीं हुए थे कि कोरोना के चलते 28 अप्रैल को परिवार की आर्थिक ताकत अपने बड़े भाई को गंवा बैठे। अपने भाई की तेरहवीं का कार्य पूरा कर 11 मई को ड्यूटी पर लौट आए। डॉ. मिश्र के मुताबिक हर मरीज को वह अपना भाई समझकर प्रयास कर रहे हैं, ताकि फिर किसी का भाई कोरोना से जान न गंवाने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ कोरोना गर्भवती महिलाओं के प्रसव में कर चुकी हैं मदद
शगुफ्ता आरा,
 श्रीनगर
देश भर के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी कोरोना की जंग में अपना योगदान देने वाले कई ऐसे शख्स हैं जिन्होंने आगे आकर कोरोना मरीजों की मदद की है। ऐसी ही एक कोरोना योद्धा हैं श्रीनगर के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल के नियोनेटोलॉजी विभाग की इंचार्ज नर्स शगुफ्ता आरा। इन्होंने पिछले डेढ़ साल में अस्पताल में करीब 100 गर्भवती महिलाओं के प्रसव में मदद की है।

आरा कोविड 19 की महामारी शुरू होने के बाद मार्च 2020 से नियोनेटोलॉजी विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं और उनका कार्य अन्य फ्रंटलाइन पैरा मेडिकल स्टाफ से विपरीत है क्योंकि इनका काम सबसे चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा है।

शगुफ्ता ने बताया कि गर्भावस्था में होना एक मां के लिए बहुत बड़ा इम्तिहान होता है और जो उस मां का इलाज कर रहा होता है उसके लिए उससे भी बड़ा इम्तिहान होता है। उन्होंने कहा कि एक गर्भवती मां का प्रसव कराना इन हालात में काफी चुनौतियों भरा कार्य होता है। इसलिए हम गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग करते हैं, क्योंकि मरीज को काउंसलिंग की जरूरत होती है। शगुफ्ता ने कहा कि हम उन्हें समझाते हैं कि यह इन्फेक्शन उन्हें प्रभावित नहीं करेगा, वह बच्चे को अच्छे से जन्म दे सकती हैं।

पहले ऑक्सीजन अब जरूरतमंदों को वेपोराइजर पहुंचा रहे हैं
अहसन रजा,
शाहजहांपुर
एलएलबी छात्र अहसन रजा कोरोना संक्रमण से अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाने में सहयोग करने वाले अहसन रजा अब जरूरतमंद लोगों तक वेपोराइजर (भाप की मशीन) उपलब्ध करा रहे हैं।

शाहजहांपुर शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम के निवासी अहसन रजा मुश्किल वक्त में लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। वक्त जरूरत पर जब भी किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर और भाप वाली मशीन की जरूरत होती है तो वह बिना समय देखे लोगों की मदद को निकल पड़ते हैं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से उनके पास उन लोगों की जानकारी आती है जो वेपोराइजर खरीदने में असमर्थ हैं। अहसन तुरंत उसकी मदद में पहुंच जाते हैं। अब तक कई लोगों को अहसन वेपोराइजर उपलब्ध करा चुके हैं। 


अहसन रजा ने बताया कि ऐसे वक्त में जब ऑक्सीजन की मारामारी थी, तब उन्होंने प्रशासन से संपर्क कर कई लोगों को ऑक्सीजन दिलवाई थी। इससे पहले वह जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करा रहे थे। अब कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों तक अपने खर्चे से भाप की मशीन पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed