फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   covid negative certificate to be given for fishing permit in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः मछली पकड़ने के परमिट के लिए देना होगा कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट

Tue, 23 Jun 2020 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
covid negative certificate to be given for fishing permit in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर घाटी के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में जहां दुकानें खुल रही हैं, वहीं यातायात व्यवस्था भी बहाल हो गई है। अन्य कार्य भी सामान्य रूप से चल रहे हैं। इस बीच मछली पालन विभाग ने पहलगाम में ट्राउट मछली पकड़ने के लिए आने वाले लोगों को कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही परमिट जारी करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


मछली पालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद लिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि यहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है जिसके चलते इलाके में कोरोना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि किसे पता कि कौन कहां से आता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः भारतीय सेना को बेहद घातक बनाती हैं ये राइफल, पलक झपकते ही दुश्मन हो जाता है ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के बारे जागरूक करने को बारामुला में लगी एलईडी स्क्रीन
बारामुला जिला प्रशासन ने सोमवार को शहर में एक एलईडी स्क्रीन लगा दी है। इसका मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी के संबंध में लोगों को जानकारी देना है। अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी स्क्रीन लगाई जाएंगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। 

यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?

उपायुक्त बारामुला जीएन इटू ने कहा कि प्रशासन इस उद्देश्य के लिए राजमार्ग, बस स्टैंड और सरकारी कार्यालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों का उपयोग करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, हमें संबंधित विभागों से सारी सामग्री प्राप्त हो गई है, जो स्क्रीन के माध्यम से जिले में स्थापित की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः  युद्ध की स्थिति में चीन को चकरघिन्नी बना सकती है आईएनएस वेला, ये हैं खासियतें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed