{"_id":"5e78f0078ebc3e78ac7e96ea","slug":"corona-virus-jammu-news-jmu206588514","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन के जरिये पुलिस रख रही लोगों की हर गतिविधि पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन के जरिये पुलिस रख रही लोगों की हर गतिविधि पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिस आसमान से लोगों की मूवमेंट पर नजर रख रही है। ड्रोन से लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। यही काम सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां भी कर रही हैं। आईजीपी कश्मीर के अनुसार ड्रोन थर्मल आधारित तकनीक वाले हैं।
श्रीनगर में सोमवार को भी प्रशासनिक पाबंदियां लागू रहीं। जमीनी स्तर पर इसे सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी और जवान सड़कों पर दिखाई दिये और लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में ही रहने की अपील की गई। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगह तारबंदी भी की गई थी। आपात सेवाओं से संबंधी कर्मचारियों को आईकार्ड दिखाने के बाद ही जाने की इजाजत दी गई।
थर्मल कैपेसिटी वाले ड्रोन में स्पीकर फिट किया गया है, जिससे लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि श्रीनगर में धारा 144 लागू है, आप सब लोगों से गुजारिश है कि आप अपने घरों से न निकलें, आपका सहयोग ही कोरोना वायरस का इलाज है, आपकी पुलिस आपके लिए सड़कों पर खड़ी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना से बचने का एक ही उपाय है और वो है एक दूसरे से दूरी बनाए रखना। इसके लिए आवाम ने बहुत साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों तक संदेश पहुंचाने में ड्रोन बहुत ही अहम योगदान अदा कर रहा है। कुमार ने बताया कि थर्मल आधारित तकनीक वाले ड्रोन से लोगों की मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं।