जम्मू-कश्मीरः वैश्विक निवेशक सम्मेलन पर कोरोना का साया, वायरस की दस्तक ने बढ़ाई चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मई में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन भी कोरोना वायरस के साये में है। इस सम्मेलन में देश विदेश के प्रतिनिधियों को शामिल होना है। प्रदेश में सम्मेलन की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं, लेकिन देश में भी कोरोना वायरस की दस्तक ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है और उम्मीद है कि पारा चढ़ने पर इस वायरस पर अंकुश लग जाएगा।
मई में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान जम्मू और कश्मीर में मौसम में बदलाव आ जाएगा, लेकिन मौजूदा दोनों हिस्सों में हवाई मार्ग से संदिग्ध यात्रियों का प्रदेश में पहुंचना शुरू हो गया है। सम्मेलन में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में रोड शो किए जा रहे हैं।
इसमें अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करने के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में निवेश योग्य परियोजनाओं के लिए 14 फोकस क्षेत्रों को औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए शिनाख्त की गई है। इसमें दोनों संभागों के संबंधित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
श्रीनगर में मिनी कॉन्क्लेव इसी महीने
जम्मू और श्रीनगर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए इसी माह के मध्य में मिनी कॉन्क्लेव करवाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार श्रीनगर में 17-18 मार्च के बीच मिनी कान्क्लेव करवाना प्रस्तावित है, जबकि जम्मू में इसके लिए तिथि फाइनल की जा रही है। इसमें स्थानीय उद्योगपतियों से बैठकें कर उनकी मांगों, नीतियों और योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।