फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

सांबा में आठ बीएसएफ जवानों, चार कर्मियों सहित 22 और लोगों को कोरोना

विज्ञापन
corona virous
सांबा/मीरां साहिब। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 22 मामले सामने आए हैं। जिला मुख्यालय नंदनी के विभिन्न विभागों के पांच कर्मचारियों के अलावा बीएसएफ के आठ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। घगवाल में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। विजयपुर और रामगढ़ में भी कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन

मीरां साहिब में भी शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 167 लोगों के रैपिड टेस्ट किए, जिनमें 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्लॉक के अधीन आती बैंक शाखाओें और सरकारी कर्मियों सहित आम लोगों के टेस्ट किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक की शाखा सिंबल मोड़ से तीन बैंक कर्मियों सहित अन्य बैंकों के तीन अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्रामीण बैंक शाखा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरएस पुरा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक उपजिले में 777 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें 31 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उपजिले के अधीन आते सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों सहित आम लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे, लोग टेस्ट के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बेपरवाह, नहीं रखा जा रहा सामाजिक दूरी का ध्यान
तेजी से बढ़ती महामारी के बावजूद लोग बेपरवाह हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अधिकतर लोग बिना मास्क सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। कई लोगों की मांग है कि जिले में दोबारा लॉकडाउन किया जाए, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। उधर, इससे पहले जिला अस्पताल से छह लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने पर ओटी को बंद करना पडा था। एक्स-रे विभाग का एक तकनीशियन संक्रमित पाया गया था। हालांकि इमरजेंसी को सैनिटाइज कर दोबारा खोला गया है।

-----------
बाड़ी ब्राह्मणा में चार लोग संक्रमित
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे में शनिवार को कोरोना के चार नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक मामला खड़ा मदाना, दूसरा बाड़ी खड्ड, तीसरा डोलिया और चौथा मामला पल्ली का है। चारों संक्रमितों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। इनमें से दो को खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी। इन सभी मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बीएमओ शमीम चौधरी के अनुसार इलाके में सामुदायिक संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में भी दिक्कत आ रही है। बावजूद इसके विभाग पूरी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed