फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

जिले में 53 दिनों बाद खुलीं रेडिमेड व जूतों की दुकानें

विज्ञापन
corona virous
विजयपुर में समान खरीदते लोग।
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन के कारण रविवार को 53 दिन के बाद दुकानें खुलीं। जबकि कई दुकानों पर ताले लटके रहे। जिला प्रशासन के आदेश पर रविवार को रेडिमेड, कपडे़, जूते मनियारी की दुकानों को खोला गया। व्यापार मंडल के प्रधान तेजेंद्र सिंह, दुकानदार संजय गुप्ता, रंजु गुप्ता, शक्ति कुमार आदि ने बताया कि 53 दिन से उनकी दुकानों पर ताले लटके थे। जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई कि उनकी दुकानों को खोलने के अनुमति दी जाए। रविवार से उन्होंने अपनी दुकानों को खोला है। उन्होंने कहा कि इसी दौरान इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचे। क्योंकि 11 बजे लॉकडाउन की छूट समाप्त हो जाती है, जबकि उनकी दुकानों के खुलने का समय 12 से तीन बजे तक रखा गया है। ऐसे मे उन्होंने केवल दुकान की साफ-सफाई की। यही नहीं इस दौरान काफी सामान भी बरबाद हो चुका है। दुकानदारों के अनुसार दुकानें खोल कर देखा तो कुछ कपडे़ चूहे काट चुके थे। वहीं गत दिनों हुई बारिश के कारण भी रेडिमेड कपड़ों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

------------------
दुकानें खुलते ही उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां
विजयपुर। उपायुक्त रोहित खजूरिया के निर्देश के बाद लॉकडाउन में क्षेत्र में दुकानें खुल गई हैं, लेकिन लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गईं। जानकारी के अनुसार उपायुक्त के निर्देश के बाद विजयपुर क्षेत्र की कुछ दुकानदारों को दुकानें खोलने की इजाजत दी गई, लेकिन जब दुकानें खुलीं तो ग्राहकों ने सामाजिक दूरी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो जिले में कोरोना बीमारी में इजाफा होगा। इसलिए नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार, कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजन शर्मा आदि लोगों ने मांग की कि सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाए। ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। कुछ लोगों ने तो न तो मास्क पहने न ही दूरी की ओर ध्यान दिया। संवाद
विज्ञापन

---------
सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दुुुकानों को किया सैनिटाइज
सांबा। कस्बे के सामाजिक संगठन सांबा सोशल क्लब के सदस्यों ने रविवार को लिंक मार्ग पर दुकानों को सैनिटाइज किया। क्लब के प्रधान सुनील गुप्ता ने बताया कि रेडिमेड, मनियारी, जूते की दुकानों को खोलने की अनुमति मिली थी। आज उन्होंने उक्त दुकानों के शटर व दीवारों को सैनिटाइज किया ताकि दुकानदारों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 53 दिन से दुकानें बंद हैं, जिस पर कोरोना की रोकथाम और बचाव के बारे में ही उन्होंने दुकानों को सैनिटाइज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed