फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

सरोर पंचायत में डेढ़ सौ परिवारों को दिया गया राशन

विज्ञापन
corona virous
बाड़ी ब्राह्मणा में शिव सेना हिंदुस्तान ने वितरित किया राशन
सांबा। जिले के सरोर लोअर पंचायत के तकार क्षेत्र में भाजपा नेता फकीर चंद भगत व सेवानिवृत्त सेना अधिकारी शाम सिंह चाढ़क के सहयोग से जरूरतमंद लोगों में आटा चावल वितरित किया गया। इस अवसर पर एफसी भगत, शाम सिंह, समाजसेवी अशोक चाढ़क ने बताया कि तकार, वाजीगर बस्ती व सरोर के कुछ लोगों सहित डेढ़ सौ परिवारों को राशन मुहैया कराया गया। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अनिल से भी लोगों को राशन दिलाया गया। संवाद
विज्ञापन

--------------
शिव सेना हिंदुस्तान ने वितरित किया राशन
बाड़ी ब्राह्मणा। डोलिया क्षेत्र में रविवार को शिवसेना हिंदुस्तान ने लगभग 80 लोगों को राशन की सुविधा मुहैया कराई। इस मौके पर शिव सेना हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी और उनके साथ मंटू कुमार, अशोक कुमार, सरफु कुमार, विकास कुमार और संजय कुमार मुख्य तौर पर मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

--------------
सेवानिवृत्त आईएएस ने राशन वितरित किया
बिश्नाह। क्षेत्र की पंचायत सरोर में रविवार को गांव तकार बाजीगर बस्ती में 175 गरीब परिवारों को सेवानिवृत्त आईएएस और भाजपा नेता फकीर चंद भगत ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर शाम सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह चाढ़क भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
टीएसओ ने बंटवाया राशन
सांबा। कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन से लोगों को समस्या न हो, इसके लिए सरकारी राशन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। स्वयं अधिकारी डिपुओं पर पहुंच कर राशन बंटवा रहे हैं। सीएपीडी विभाग के टीएसओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बाडी ब्राह्मणा के समैलपुर के सरकारी डिपुओं पर पहुंच कर लोगों को मुफ्त का राशन बंटवाया है। सरकार की ओर से दिए जाने वाले चावल प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलोग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। संवाद

-------------
परगवाल प्रशासन ने दुकानदारों से मांगे सुझाव
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के चौकी परिसर में रविवार को प्रशासन ने दुकानदारों के साथ बैठक की। इसमें सामाजिक दूसरी का विशेष ध्यान रखा गया। बैठक में प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार देवराज और चौकी इंचार्ज मदन लाल शर्मा मौजूद थे। बैठक का उद्देश्य दुकानें खुलने की स्थिति में दुकानदारों से समय दिन और हफ्ते में कौन सी दुकानें कितने दिन खुले, इसको लेकर सुझाव मांगें गए। दुकानदारों ने प्रशासन से बाकी जिलों की तरह ही बाजार खोलने पर सहमति जताई। चौकी प्रभारी मदन लाल शर्मा ने दुकानदारों से दुकानें खुलने की स्थिति में ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं करने, हमेशा मास्क पहनने और हर ग्राहक से सामाजिक दूरी का पालन करने और तयशुदा समय पर दुकानें खोलने और बंद करने के लिए भी कहा। इस मौके पर सरपंच रामस्वरूप शर्मा, पवन सिंह, शम्मी वर्मा, रमेश चंद्र, कुलवीर सिंह, नितिन शर्मा, विश्वामित्र, करण सिंह, सुभाष चंद्र, गिरधारी शर्मा, गुलशन भाटिया और श्यामू भाटिया समेत कई दुकानदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed