{"_id":"5e77978a8ebc3e76c94137e4","slug":"corona-virous-samba-news-jmu2065231178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती गांवों तक बंद रहे कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती गांवों तक बंद रहे कारोबार
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के चलते विजयपुर बाजार बंद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कडी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज जिला भर में पब्लिक कर्फ्यू का असर देखने को मिला। विजयपुर, रामगढ़, बाड़ी ब्राह्मणा, घगवाल, राजपुरा पूरी तरह से बंद रहे। कारखाने भी बंद रहे। इक्का दुक्का कारखानों में काम हुआ। कोई भी वाहन हाईवे व लिंक मार्ग पर नहीं दिखा।
लिंक मार्गों पर पुलिस ने नाके लगाए, सीमावर्ती गांवों में दुकानें बंद रहीं। लोग घरों में ही दुबके रहे। उपायुक्त रोहित खजूरिया ने एक आदेश में कहा कि जिले में यात्री बसें, मिनी बसें, मेटाडोर, ऑटो 31 मार्च तक बंद रहेंगे। एआरटीओ रेहाना तबस्सुम ने बताया कि उन्होंने भी यात्री वाहन चालक यूनियन के सदस्यों को अवगत करा दिया है। जिला प्रशासन के आदेश का पालन करें।
--------
म्यूनिसिपल कमेटी ने मंडियों में कराई फॉगिंग
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए म्यूनिसिपल कमेटी भी हरकत में आई है। कमेटी के कर्मचारियों ने रविवार को कस्बे की मंडियों में पहुंच कर फॉगिंग कर सैनिटाइज किया गया। जहां-जहां गंदगी नजर आ रही थी, नालियों, गलियों में दवाई का छिड़काव किया गया। कमेटी के चेयरमैन पवन कोहली के अनुसार कस्बे की साफ-सफाई का जिम्मा म्यूनिसिपल कमेटी का है, वहीं कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम के लिए अपनी ओर से उनके प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
-----------
जनता कर्फ्यू का हर वर्ग ने दिया साथ
विजयपुर। जनता कर्फ्यू के चलते रविवार सुबह सात बजे से ही गली, मोहल्ले और बाजार से रौनक गायब रही। गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। इसका हर वर्ग ने भरपूर साथ दिया।
विजयपुर में सभी प्रकार की दुकानें रविवार को बंद रहीं। यहां तक कि क्षेत्र के गांव में भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले। गुडा सलाथिया, वदवाल, राया, सुचानी, वगुना, पैखडी, रांजडी, सुचानी, राया मोड, सत्रामील, जख,तमोर, सवांखा मोड़, विजयपुर, थलोथी, गुडा मोड़, कमीला, नगरोटा आदि गांवों में भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले। गांवों के दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखीं। स्थानीय निवासी रमेश चंद्र, सुदर्शन सलाथिया, पवन, संजीव, गुरदीप, रवि आदि ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझते हुए जनता कर्फ्यू का अनुरोध किया। इसीलिए हमें भी उनका साथ देना चाहिए। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बचाव के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लोगों को मोबाइल से लगातार जागरूक किया जा रहा है। डाक्टरों द्वारा सफाई और मास्क पहनने की प्राथमिकता दी जा रही है। इसे देखते हुए समाजसेवी संस्थाएं मुफ्त में मास्क बांट रही हैं। जैसे कोरोना वायरस के कारण देश विदेश में मरीजों की संख्या बढ़ रही है और मौत का ग्राफ बढ़ रहा है। वैसे-वैसे लोग इस बीमारी से दूर रहने के लिए डॉक्टरों की भी सलाह ले रहे हैं।