{"_id":"5ecbfb1b8ebc3e905528e632","slug":"corona-virous-rspura-news-jmu2106903180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा साहिब ब्लॉक के अधीन 2 गांव में 2 महिलाएं संक्रमित पाए जाने पर क्षेत्र को सील कियाᅠ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा साहिब ब्लॉक के अधीन 2 गांव में 2 महिलाएं संक्रमित पाए जाने पर क्षेत्र को सील कियाᅠ
विज्ञापन
ヤसिंबल कैंप की मुख्य सड़क को ताराबंधी कर किया गया सीलヤ
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। ब्लॉक के अधीन दो गांव में दो महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। इसके चलते क्षेत्र को सील कर दिया गया है। सिंबल कैंप के वार्ड नंबर-1 निवासी एक महिला के पति की लुधियाना केेेे एक अस्पताल में उपचार के दौरान संक्रमित होने पर मौत हो गई थी। बाद में उक्त महिला के घर पहुंचने के बाद 14 दिन तक घर में ही क्वारंटीन किया गया। रविवार को टेस्ट कराने पर संक्रमित पाए जाने पर सोमवार को उक्त महिला को मीरां साहिब पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने ले जाकर जम्मू के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मीरां साहब पुलिस द्वारा सिंबल कैंप के वार्ड-1को सील करने के साथ घर के बाहर तारबंदी कर दी गई है। वहीं गांव खारिया में कई दिन से बीमार 65 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने पर शनिवार को उसे परिजनों द्वारा जम्मू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर उसका सैंपल लेने के बाद आई रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाए जाने पर महिला को जम्मू में उपचार के लिए पहुंचाया गया। गांव में आने जाने का रास्ते सील करने के साथ पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
उक्त परिवार में कुल 9 सदस्य हैं, जिनका भी शीघ्र ही टेस्ट किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि उक्त महिला काफी दिन से बीमार थी और जम्मू अस्पताल में उपचार के लिए आती जाती थी। वहीं आरएस पुरा के स्कूल में विद्यार्थियों के हॉस्टल में 59 में से 58 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें उनके घरों में भेेज दिया।