फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

पेपर फैक्टरी का एक और कर्मी पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
कोरोना पाजिटिव को ले जाने के लिए अरनिया पहुंची स्वास्थय विभाग की टीम।
अरनिया। एक पेपर फैक्टरी में का एक और कर्मचारी कोेरोना पॉजिटिव आया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे उपचार के लिए कोविड-19 अस्पताल जम्मू भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मरोल निवासी युवक बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक पेपर फैक्टरी में काम करता है। वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस ने उक्त गांव में पहुंच कर घर और साथ लगते मोहल्ले को तारबंदी कर सील करके पुलिस का पहरा बिठा दिया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव कूल खुर्द का युवक भी इसी फैक्ट्री में काम करता था, जिसकी वीरवार देर शाम पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड-19 अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

-------------------
बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना का एक नया मामला
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना पॉजिटिव का शनिवार को एक नया पाया गया है। जानकारी के अनुसार सरोर अड्डा क्षेत्र का निवासी एक युवक चंडीगढ़ से आया है। उसकी ठंडी खुई में 20 जुलाई को सैंपलिंग की गई थी। उसे चौधरी पैलेस स्वांखा में क्वारंटाइन पर रखा गया। 24 जुलाई को देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसके बाद उसको कोविड-19 अस्पताल भार्गवा कॉलेज सुपवाल में भर्ती कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मीरां साहब में दो लोगों के पॉजिटिव आने पर जम्मू कोविड अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। मीरां साहब के साथ सटे गांव बन सुल्तान के दो लोगों के पॉजिटिव आने पर जम्मू कोविड अस्पताल में भेजा गया। बताया जा रहा है कि गांव की महिला स्वास्थ्य विभाग में कार्य थी। कई दिन से जम्मू के एयरपोर्ट में टेक्नीशियन के तौर पर कार्य कर रही थी। स्वास्थ्य खराब होने पर जब उसका टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को सुबह जम्मू से आई टीम ने उक्त महिला व उसके पति को भी कोविड अस्पताल जम्मू ले जाया गया। प्रशासन को मिली जानकारी के बाद पता चला कि सिंबल कैंप के दो लोग पॉजिटिव आए। एक महिला अमृतसर गई थी और एक व्यक्ति पुंछ गया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। आरएस पुरा प्रशासन की ओर से दोनों को कोविड अस्पताल जम्मू में उपचार के लिए भेज दिया गया। वहीं उक्त स्थान पर उनके घरों के बाहर कंटीली तार लगाकर सील कर दिया गया।
--------------
लॉकडाउन का दिखा असर, मुख्य बाजार में रहा सन्नाटा
परगवाल। कोरोना महामारी के बीच सरकार की तरफ से दो दिन के लॉकडाउन का असर परगवाल क्षेत्र में साफ देखने को मिला। शुक्रवार को मुख्य बाजार बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि सब्जी की दुकानें खुली रहने से सुबह-सुबह लोग सब्जी खरीदते जरूर दिखे। उसके अलावा हर तरफ सन्नाटा छाया रहा। लॉकडाउन के बीच ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। इससे सड़कें मुहल्ले वीरान दिखे। स्थानीय निवासी राकेश सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से दो दिन का लॉकडाउन अच्छा फैसला है। इससे कोरोना महामारी की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। आम लोगों को भी सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन करना चाहिए, जिससे इस महामारी से निजात मिल सके। संवाद
------------
सब्जी, दूध, दही, फल और अखबार विक्रेता ही दिखे
बिश्नाह। कस्बे में शनिवार को लॉकडाउन का पूरा असर देखा गया। सुबह से ही बाजार सूने देखे गए। दुकानें बंद रहीं, हालांकि कुछ लोगों ने सुबह की सैर की, लेकिन 7.00 बजे के बाद पूरा कस्बा वीराना हो गया। मात्र दूध, दही, फल, सब्जी, दवाइयों की दुकानें खुलीं और अखबार विक्रेता ही बाजार में दिखे। पुलिस प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन पर सख्ती दिखाई गई। पुलिस ने कस्बे में किसी को भी बेमतलब न तो आने दिया और न ही किसी को बाहर जाने दिया। संवाद
--------------
ज्यौड़ियां बाजार में किया गया छिड़काव
ज्यौड़ियां। वीक एंड लॉकडाउन के चलते शनिवार को ज्यौड़ियां के बाजार में म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से पूरे बाजार को छिड़काव किया गया। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के वाइस चेयरमैन शाम चौधरी के साथ-साथ सभी पार्षद भी उपस्थित रहे। कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। ज्यौड़ियां बाजार तथा कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाए रखते हुए समय-समय पर छिड़काव और सफाई की जा रही है। संवाद
---------------
पुलिस ने कई वाहनों के काटे चालान
अखनूर। क्षेत्र में लॉकडाउन के चलते सभी दुकानें और व्यापारिक संस्थान बंद रहे। हालांकि क्षेत्र में मेडिकल, सब्जी फूट सहित दूध दही की दुकानों को खुलने की छूट दे रखी है। लॉकडाउन का पालन सख्ती से करने के लिए मार्गों पर जगह-जगह नाके लगा करके पूछताछ की। पुलिस ने कई वाहनों का कानून का उल्लंघन करने पर चालन भी काटे। लॉकडाउन के चलते मार्गों में वाहनों की आवाजाही नाममात्र रही। जिला अस्पताल में कम संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अखनूर प्रशासन ने लोगों को हिदायतें जारी की थीं। लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया और लोग घरों में ही रहे। संवाद
------------
पुलिस ने मुख्य चौराहों पर लगाए कंटीले तार
अरनिया। वीक एंड लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र का चक्कर लगाते रहे। वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण करने के लिए कस्बा सहित गांवों के मुख्य चौराहों पर कंटीले तार लगाए गए। सुबह दूध दही की दुकानें खुलीं जरूर, मगर ग्राहकों की कमी के चलते दस बजे ही बंद हो गईं। कुछ निजी वाहन सड़कों पर दिखे मगर गंतव्य तक पहुंचने के लिए पुलिस की पूछताछ से गुजरना पड़ा। संवाद
----------------
प्रशासन सख्ती से करा रहा लॉकडाउन का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना वायरस के अधिक संक्रमित मामले आने से प्रशासन की ओर से जिले की चार तहसील में लॉकडाउन लगाया गया है। ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। उधर जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन के आदेश की अवहेलना करने वालों को प्रशासन की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस की ओर से भी लॉकडाउन नहीं मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले के सुपवाल में एक जवान शुक्रवार शाम कोरोना संक्रमित पाया गया। वह क्वारंटीन केंद्र में है। वहीं जिले के बाढा ढगोर में एक अर्ध सैनिक बल का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह भी क्वारंटीन केंद्र में था। प्रशासन की ओर से चार तहसीलों में 27 जुलाई तक लॉकडाउान के जारी रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। बाजारों में जरूरी समान की दुकानें ही खुली दिखीं। उधर जिले की राजपुरा तहसील में पुलिस की ओर से मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चालान काट रही है।

----------------
उपजिले में लॉकडाउन का असर देखने को मिला
आरएस पुरा /मीरां साहिब। प्रशासन की ओर से 60 घंटे तक किया गया लॉकडाउन का असर शनिवार को उपजिला में देखने को मिला। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से मुख्य चौराहों पर तारबंदी करने के साथ सड़कों पर दो पहिया वाहन चालकों के आने पर पुलिस ने कार्रवाई की। शनिवार को सब्जी, दूध-दही, मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। पुलिस की तरफ से कस्बे के बाजारों में गश्त करने के साथ आसपास के गांव में भी गश्त की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed