फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

अरनिया थाने के सभी 33 पुलिस कर्मी निगेटिव

विज्ञापन
corona virous
अरनिया। अरनिया थाने के सभी 33 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं कस्बे के लोगों को भी राहत मिली है। हालांकि कस्बा स्थित एक संदिग्ध नाई की जांच अभी बाकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार देर रात अरनिया थाने में तैनात एक एसआई (प्रोबेशनरी) के पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को पूरे थाने को सील कर दिया गया। थाने के 33 पुलिसकर्मियों की जांच कराई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान न करे अगर एक भी पुलिस कर्मी संक्रमित पाया जाता तो लोगों के लिए दिक्कतें हो सकती थीं। वहीं कस्बा निवासियों के अनुसार अगर एक भी संक्रमित आता तो बाजार सहित पूरा कस्बा होम क्वारंटीन हो जाता। यहां तक कि रेडजोन भी घोषित हो सकता था।
विज्ञापन

-----
थाना खोलने के आदेश जारी, मगर एसओपी के साथ
बुधवार को थाने को खोल दिया गया, जबकि वीरवार से कार्य शुरू हो जाएंगे। उच्चाधिकारियों ने थाने को खोलने का आदेश दे दिया है, मगर इसमें एसओपी का पालन करना होगा। मुख्य द्वार बंद ही रखा जाएगा, एक से अधिक लोगों की अंदर आने की अनुमति नहीं मिलेगी। संदिग्ध नाई को होम क्वारंटीन किया गया है और सात दिन पूरे होने पर उसका भी सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरजीत सिंह, थाना प्रभारी, अरनिया
-------------
अपर वीरपुर पंचायत का कुंदनपुर क्षेत्र बना हॉटस्पॉट
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर बीरपुर का कुंदनपुर क्षेत्र जिसकी वार्ड-1 और 2 को जिला प्रशासन ने हॉट स्पॉट बना दिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड-एक का एक व्यक्ति बाड़ी ब्राह्मणा की एक पेस्टिसाइड फैक्ट्री में काम करता था। 11 जुलाई को उसने कोरोना का टेस्ट कराया। 14 जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत उस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। उसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उसके नजदीकी संपर्क में आने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है। ट्रैवल हिस्ट्री न होने के कारण यह केस ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। मंगलवार देर शाम को इसकी रिपोर्ट आने के बाद इसको तुरंत जीएमसी में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है और वहां पर उसका आगे का इलाज चल रहा है।
बीएमओ शमीम अहमद चौधरी का कहना है कि इस व्यक्ति से उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसको कोई भी अंदाजा नहीं है कि उसको कहां से इंफेक्शन हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मामला लक्षण वाला है। उसके नजदीकी संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है।
----------
गुड़ा सलाथिया में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव
विजयपुर। थाना अंतर्गत गांव गुड़ा सलाथिया में लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने गुड़ा सलाथिया की गढ़ मंडी को हॉटस्पॉट जोन घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी उपायुक्त रोहित खजूरिया ने दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित का बाड़ी ब्राह्मणा में इलाज चल रहा है। यह व्यक्ति जम्मू हॉस्पिटल ऑपरेशन कराने गया था। उसके बाद यह कोरोना पॉजिटिव आया। जैसे ही सूचना ग्रामीणों को मिली तो उनमें भी दहशत का माहौल बन गया। डीसी ने जनता से अपील की है कि घरों में रहें और सुरक्षित रहें। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही करोना को बढ़ावा दे सकती है। संवाद
-------------
सीमावर्ती क्षेत्र में नहीं किया जा रहा मास्क का प्रयोग
रामगढ़। क्षेत्र के बाजार में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जितने भी लोग खरीदारी के लिए बाजार आते हैं। वह न तो मास्क पहनकर आते हैं और न ही आपसी दूरी का खयाल रख रहे हैं। वहीं कुछ लोग का कहना है कि लॉकडाउन बढ़ा दिया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र में करोना की महामारी के चलते क्षेत्र बच सकें। क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि सभी दुकानदार मास्क और सैंनिटाइजर का इस्तेमाल करें और दुकान पर आने वाले ग्राहक को भी समझाएं कि मास्क पहनकर दुकान पर जाएं । संवाद

--------------
गड़खाल पंचायत में मजदूर कोरोना पॉजिटिव
अखनूर। सीमावर्ती पंचायत गडखाल में एक मजदूर के घर वापसी पर कोरोना पॉजिटिव आने पर पुलिस ने उसे जम्मू अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र की सभी दुकानें बंद करा दी हैं। जानकारी के अनुसार गांव गडखाल निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति इंदौर में मजदूरी करता था। राज्य में आने पर उसे ठंडी खुई में क्वारंटीन करके रखा। सोमवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उसे घर भेज दिया। अगले दिन प्रशासन की तरफ से पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने घर से उसे अस्पताल जम्मू भेज दिया। पुलिस ने गांव में सभी दुकानों को बंद कराया दिया और घर के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed