फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

अरनिया थाना सील, अला चौकी में हो रहे थाने के काम

विज्ञापन
corona virous
आरएस पुरा तहसील खाली कराने के बाद खाली पड़ी​ मेज कु​र्सयां।
अरनिया। अरनिया थाने में तैनात एक एसआई (प्रोबेशनरी) के पॉजीटिव आने से सोमवार को थाने को सील कर दिया गया। इसके बाद थाने से संबंधित सभी कार्य अला चौकी में स्थानांतरित कर दिए गए। अब अरनिया थाने के सभी काम अला चौकी में हो रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरजीत सिंह का कहना है कि कोविड-19 के कारण सोमवार को थाने को क्वारंटीन किया गया, जिससे जन्म-मृत्यु, चरित्र प्रमाणपत्र सहित अन्य थाने से संबंधित काम को जारी रखने के लिए अला चौकी में अस्थायी थाना बनाया गया है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं फिलहाल थाने के 33 पुलिस कर्मी का क्वारंटीन होने के बाद थाना अधीन सभी तीनों चौकियों को लोगों के कार्यों को संपन्न कराने की मदद करने के आदेश दे दिए गए हैं, जिससे अला चौकी में सभी कार्यों की सूची मुझ तक पहुंचाने के लिए वाट्सएप की मदद ली जा रही है। जो सभी मेरे वाट्सएप पर मैसेज सेंड करके जरूरी कार्यों का निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिन और रात तीनों चौकी प्रभारी पूरे क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं। यहां तक कि इसे कायम रखने के लिए क्षेत्र में तैनात सुरक्षाकर्मी भी पूरी नजर रखे हुए हैं। संदिग्ध नाई को देर रात होम क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बाड़ियां गांव को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित किया, गांव सील
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के बाड़ियां गांव को जिला प्रशासन ने हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। सारे गांव को सील कर दिया गया है। किसी को गांव जाने व आने की अनुमित नहीं है।
सनद रहे कि गत दिवस गांव की एक गर्भवती के कोरोना संक्रमित होने पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संभागीय अधिकारी अंग्रेज सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अपना कार्यालय हॉट स्पॉट क्षेत्र में बनाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ राजेंद्र समयाल को निर्देश दिया गया है कि वह दस से अधिक टीमें बना कर गांव के प्रत्येक घर में पहुंच कर लोगों की सूचियां बनाएं। जरूरी सामान की आपूर्ति भी लोगों को घरों में की जाएगी। घरों को सैनिटाइज करने का काम भी शीघ्र शुरू किया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों को भी कमेटी में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सांबा जिले के सबसे पहले पुरमंडल को हॉट स्पॉट क्षेत्र किया गया। बाद में पहाड़ी कस्बा सुंब और अब बाड़ियां गांव को हॉट स्पॉट बनाया गया है। एक बार फिर से सांबा जिला में संक्रमण के मामले बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है।
सुुंब कस्बे को किया सैनिटाइज
सांबा। जिले के पहाड़ी कस्बा सुंब में दो दुकानदारों के कोरोना संक्रमित आने पर क्षेत्र को हॉट स्पॉट बनाया गया है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को कस्बे को सैनिटाइज किया गया। इस अवसर पर सांबा म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पवन कोहली ने स्वयं ही टीम को सुंब रवाना कर कस्बा को सैनिटाइज कराया।
-----------------
मास्क पहनने और दूरी रखने पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
विजयपुर। एक तरफ करोना महामारी चरम पर है। दूसरी तरफ सरकार की तरफ से आदेश दिया गया है कि अगर बाजार में जरूरी काम के लिए जाना पड़ जाए तो मास्क जरूर पहनें और दो गज की दूरी जरूरी रखें, लेकिन विजयपुर में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। इसका लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है।
गणमान्य लोगों ने बताया कि विजयपुर बाजार में इस समय सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोई रोक-टोक नहीं है। पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन आंखें बंद करके सब तमाशा देख रहा है। करोना को बढ़ावा दे रहा। रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, हेमराज आदि लोगों ने डीसी सांबा रोहित खजूरिया, एसएसपी शक्ति पाठक से मांग की है कि अधिकारियों को निर्देश दें और उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए जो बिना मास्क बाजार में घूम रहे हैं और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्योंकि कुछ लोग बिना काम के ही बाजार में घूम रहे हैं, मगर जो जरूरी लोग बाजार में सामान लेने आ रहे हैं उनको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने मांग की है। इन कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि करोना पर विजय प्राप्त की जा सके।
-------------------
-इंपैक्ट
प्रशासन ने तहसील परिसर खाली कराया
अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा तहसील में सामाजिक दूरी के नियम की उड़ रही धज्जियां शीर्षक से अमर उजाला के मंगलवार के अंक में प्रकाशित समाचार के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासनिक अधिकारियों इस समाचार का कड़ा संज्ञान लिया और मंगलवार को गेट पर ताला लगा दिया। तहसील परिसर के भीतर रजिस्ट्री व अन्य कार्य करने वालों को परिसर से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही कार्यालय में बिना मास्क के आने वालों में पाबंदी लगा दी। साथ ही निर्देश दिए गिए कि भीड़ न लगने पाए।
उल्लेखीय है कि मंगलवार के अंक में समाचार प्रकाशित कर यह बताया गया कि तहसील परिसर में सामाजिक दूरी का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। लोग भीड़ के रूप में मौजूद रहते हैं। इस समाचार का कड़ा संज्ञान लिया गया और पूरा परिसर खाली करा दिया गया। लेखन कार्य करने वालों को महात्मा गांधी पार्क में बैठकर लोगों के प्रार्थना पत्र व दूसरे कार्य करते हुए देखा गया। कोरोना महामारी के चलते सामाजिक दूरी न बनाए रखने के लिए प्रकाशित समाचार को कई लोगों ने सराहा। पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस समय देश व राज्य में कोरोना महामारी फैल रही है। उसे देखते हुए प्रशासन को पहले ही हरकत में आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मीरां साहब, आरएस पुरा में इन दिनों सुबह सात बजे दुकानें खुल जाती हैं प्रशासन इस ओर भी ध्यान नहीं दे रहा। अगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देगा तो फिर आम लोगों को क्या होगा।

------
जिलाधीश जम्मू की तरफ से जारी की गाइड लाइन के मुताबिक अगर कोई भी निर्देश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी चाहिए कि वह प्रशासन को सहयोग करें और मास्क का प्रयोग करने के साथ जारी की गई है हिदायत पर ही कार्य करें।
-रामलाल शर्मा, एसडीएम, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed