फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

शीतल पेय कंपनी के अब तक 33 कर्मचारी पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में स्थित शीतल पेय बनाने वाली कंपनी में अभी तक कुल 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अभी बाकी की रिपोर्ट आना बाकी है। 30 जून को कंपनी में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद निरंतर कंपनी के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। पहला मामला पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तकरीबन 485 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए और उसके अलावा 50 और लोगों के सैंपल लिए। अभी तक 535 के करीब कोरोना टेस्ट के दायरे में आ चुके हैं। इसके अलावा भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजदीकी संपर्क में आने वाले उन लोगों को भी टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पहला मामला पॉजिटिव आने के बाद ही कंपनी को जिला प्रशासन सांबा की तरफ से सील कर दिया गया, लेकिन उस दौरान जो भी कंपनी का माल तैयार होकर मार्केट में पहुंचा उसके ऊपर अभी भी संशय है। उसकी भी खरीद-फरोख्त बंद कर देनी चाहिए जिन भी गोदामों में कंपनी माल पड़ा है। उन गोदामों को भी सील कर देना चाहिए।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर बाड़ी ब्राह्मणा तहसीलदार केसर महमूद ने कहा कि पहला मामला पॉजिटिव आने के बाद कंपनी को सील कर दिया गया है। उसमें से कोई भी माल बाहर नहीं जाने दिया गया है। जो भी माल तैयार होकर कंपनी पड़ा है, उसको अगले आदेश तक अंदर ही रहने दिया जाएगा। प्रशासन की तरफ से फैसला लेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी और अगर कंपनी को दोबारा चालू किया जाता है तो उसे पूरे तरीके से सैनिटाइज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पुराने माल को खत्म भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कंपनी के कर्मचारियों के नजदीकी संपर्क में जो भी लोग आ रहे हैं, हम उन्हें कोरोना के टेस्ट के लिए भेज रहे हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है उनकी दोबारा से कोरोना के टेस्ट करा रहे हैं ताकि इसमें कोई भी चूक न होने पाए।

-शमीम चौधरी, बीएमओ
फोटो
लसवाडा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मोहल्ला सील
परिवार के तीन सदस्यों को टेस्ट के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र के थाना अंतर्गत गांव लसवाड़ा के एक व्यक्ति का इलाज जीएमसी जम्मू में चेस्ट इंफेक्शन का चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कोरोना टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके बाद प्रशासन ने उसके घर और मोहल्ले को रेड जोन के तहत सील कर दिया। उसके परिवार के तीन सदस्यों को जम्मू के गांधीनगर अस्पताल में टेस्ट के लिए भेज दिया। इस गांव में पॉजिटिव केस दूसरी बार आया है। पहले भी एक महिला पुलिसकर्मी जिसकी ड्यूटी जम्मू जीएमसी में थी, उसकी भी टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, परंतु उसके परिवार के किसी भी सदस्य में कोई भी लक्षण टेस्ट के बाद नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed