{"_id":"5eed09cf8ebc3e42cd216658","slug":"corona-virous-jammu-news-jmu2125130146","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने थन्नामंडी में क्वारंटाइन केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने थन्नामंडी में क्वारंटाइन केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने शुक्रवार को थन्नामंडी का दौरा किया। यहां उन्होंने बनाये गए क्वारंटीन कें द्रों के लोगों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने शाहदरा शरीफ और अन्य स्थानों में स्थापित क्वारंटाइन केंद्र का दौरा किया और इनमें लाए गए व्यक्तियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा पानी, बिजली, बिस्तर स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की व्यवस्था की समीक्षा की।
उपायुक्त ने लोगों के साथ बातचीत करते हुए उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ और उन्हें पेश आ रही दिक्क्तों के बारे मे जाना। इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। वहीं केंद्रों में रह रहे लोगों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उपायुक्त ने उन्हें कोरोना का मुकाबला करने के लिए और वायरस से लड़ने में जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा।
उपायुक्त ने केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों से अत्यंत समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए कि सभी बुनियादी सुविधाएं व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाएं ताकि वे इन केंद्रों पर अपने अस्थायी प्रवास के दौरान किसी भी तरह की असुविधा महसूस न करें।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने पर जोर दिया और कहा कि इस स्थिति में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बीच उपायुक्त ने लॉकडाउन दिशानिर्देश के कार्यान्वयन का जायजा लेने के लिए थन्नामंडी में स्थानीय बाजार का व्यापक दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे पहले से अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार अपनी दुकानों को खोलें और लॉकडाउन मानदंडों का पालन करें।