{"_id":"5ec17d0e8ebc3e904a7499e0","slug":"corona-virous-jammu-news-jmu210139273","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में ट्रक के साथ आया खलासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में ट्रक के साथ आया खलासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। प्रदेश में बड़े औद्योगिक केंद्रों में शामिल सांबा जिले में दिल्ली से आए ट्रक का क्लीनर (खलासी) कोरोना संक्रमित निकला है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद सांबा औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति दो कारखानाें को सील कर दिया गया है। कारखानों में मौजूद 200 से ज्यादा लोगों को कारखाना परिसर में ही कवारंटीन किया गया है। इनके सैंपल लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से कच्चे माल की सप्लाई लेकर ट्रक 13 मई को प्रदेश में दाखिल हुआ। लखनपुर में प्रवेश के दौरान ट्रक चालक और क्लीनर का सैंपल लिया गया। सांबा में सिडको प्रथम फेज में पहुंचकर एक केमिकल और एक कीटनाशक बनाने कारखाने में सामान अनलोड किया गया। सैंपलिंग के तीसरे दिन जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो क्लीर को फौरन आइसोलेट कर दिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से सामान लेकर आया था। ट्रक में दो कारखानों का आधा-आधा सामान था। अनलोडिंग के दौरान मौके पर मौजूद एक कारखाने में 130 कर्मी और दूसरे में 98 कर्मियों को क्वारंटीन कर सभी के सैंपल लिए गए हैं। प्रशासन ने एहतियातन कारखाना ही बंद करवा दिया है।