फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

सफाई कर्मियों को दी कोरोना प्रोटेक्शन किट

विज्ञापन
corona virous
विजयपुर में कोरोना योद्धाओं को फुल किट दी गई।
विजयपुर। नगरपालिका अध्यक्ष दीपक पागोत्रा ने पार्षदों के साथ शुक्रवार को कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारियों को फूल और लगभग 20 कोरोना प्रोटेक्शन किट दी। चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों को सलाह दी कि वार्डों, बाजारों और गलियों नालियों की सफाई करने के साथ-साथ ही अपनी सेहत का भी ध्यान रखें और सफाई करते समय सेफ्टी उपकरण का इस्तेमाल जरूर करें। इस दौरान पार्षद राजन शर्मा, निक्की महाजन, बचन लाल, नीलम कुमारी, बाबू शर्मा, गारा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

सेना ने वितरित किए मास्क और सेनिटाइजर
ज्यौड़ियां। सेना ने शुक्रवार को खौड़ उपजिले के सीमावर्ती गांव हमीरपुर सिद्धड, सैंथ, नथुकुलियां तथा खरोटा आदि गांवों के जरूरतमंद लोगों को मास्क तथा सैनिटाइजर बांटे। सेना का इस प्रयास का लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने बताया कि कोरोना के चलते सेना हमारी समय-समय पर मदद तथा जागरूक कर रही है। इससे पहले भी सेना हमें खाद्य पदार्थ तथा सैनिटाइजर उपलब्ध करा चुकी है। गांवों मोहल्लों में जागरूकता शिविर लगाकर हमें कोरोना से बचने के लिए प्रेरित कर चुकी है। लोगों ने बताया कि सेना सीमा पर तैनात रहकर हमारी रक्षा तो करती ही है आपदा आने पर भी हमारे साथ कंधे से कंधा मिला कर चलती है। संवाद
विज्ञापन

फोटो
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
विजयपुर। करोना योद्धाओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राजिंद्र पुरा में करोना योद्धा के रूप में जान की परवाह किए बिना दिन रात लोगों की सेवा कर रहे स्वस्थ कर्मियों को भाजयुमो के जिला सचिव अंकुश जमवाल, नरेंद्र प्रताप सिंह ने फूल और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया। सभी ने मेडिकल डिस्पेंसरी इंचार्ज निशा सलाथिया, आशा वर्कर नुसरत बनो, कमलेश कुमारी और अन्य स्वस्थ कर्मियों और पोस्ट अफसर इंचार्ज नरेंद्र सिंह बागल का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed