फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

लॉकडाउन खुलते ही बाड़ी ब्राह्मणा में उमड़ती है भीड़

विज्ञापन
corona virous
जम्मू। सांबा जिला हाल में कोरोना वायरस से मुक्त होना बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह दावा किया गया है कि जिले में जो कोरोना के संदिग्ध मिले थे और जिन लोगों को क्वारंटीन पर रखा गया था वह ठीक हो चुके हैं। दूसरी तरफ सांबा जिले का आखिरी कस्बा बाड़ी ब्राह्मणा को देखा जाए तो वह इस दावे पर खरा नहीं उतर रहा है। लॉकडाउन के बीच सुबह जिस समय सब्जी आदि की खरीदारी के लिए छूट दी जाती है तो सड़क पर काफी भीड़ उमड़ आती है। जो कोरोना वायरस फैलाने की संभावना को बल दे रही है।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा तहसील रेवले फाटक वाले रास्ते पर सब्जी मंडी है। इसमें किराना, मीट, फल समेत अनेक दुकानें हैं। सुबह होते ही इसमें खरीदार काफी संख्या में उमड़ पड़ते हैं और कोई भी सामाजिक दूरी का पालन करता हुआ नहीं दिखाई देता है। खुद दुकानदाराें के यहां तीन-चार व्यक्ति होते हैं। तहसील के गेट के सामने बैग, छोले, कुलचे, चाय की दुकानें लगती थीं, उन्होंने भी अपने कारोबार बदल दिया है और सभी सब्जी और फल की ठेली लगाने लगे हैं। यहां एक पुलिसकर्मी तो तैनात है लेकिन वह भी बाइक सवारों को सिर्फ रेलवे फाटक की तरफ जाने से रोकता है और पैदल जाने की अनुमति देता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो जिस तरह से सांबा जिला कोराना वायरस से मुक्त हुआ है, यह जल्द ही दोबारा इसकी गिरफ्त में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed