फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
corona virous
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ की तरफ से कमेटी के सभी वार्डों में सैनिटाइज अभियान चलाने तथा सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वार्डों के लोगों ने कमेटी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। लोगों के मुताबिक जहां हम लोग कोरोना वायरस से डरे हुए हैं, वहीं म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से हमें कोरोना से बचाने के लिए घरों के आसपास, कस्बे के मुख्य स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोग अपनी जान की परवाह किए बिना वायरस से बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में भाजपा मीडिया सचिव विजय कुमार शर्मा, जगदीश राज शर्मा, सतीश कुमार आदि ने बताया कि एमसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जो कोरोना के खिलाफ अभियान छेड़ा है हम उसका स्वागत करते हैं। एक कार्यक्रम का आयोजन करके कमेटी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा । संवाद
विज्ञापन

फोटो
पार्षदों ने एक माह का वेतन पीएम केयर फंड में दिया
ज्यौड़ियां। भाजपा पार्षद किरण बाला, गगन राज तथा वीना देवी ने शुक्रवार को एक माह का वेतन पीएम केयर फंड में दान किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार मनहोर लाल, ज्यौड़ियां पुलिस चौकी प्रभारी सुदेश गोस्वामी और भाजपा मंडल ज्यौड़ियां के प्रधान मंगा राम और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों पर की फूलों की वर्षा
सांबा। वार्ड-2 व सात में सफाई कर्मचारियों पर फूलों की वर्षा कर उनका आभार प्रकट किया गया। इसकी जानकारी वार्ड 2 के पार्षद विनोद सिंह विन्नी ने दी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी इस विपरीत परिस्थितियों में भी कोरोना के खिलाफ जंग में अग्रणीय हैं। शुक्रवार को वार्ड के लोगों ने फूलों की वर्षा व उनमें फल बांट कर उनका आभार प्रकट किया। संवाद
कर्मचारियों को सम्मानित किया
अखनूर। वार्ड-6 के पार्षद राकेश मल्होत्रा के साथ-साथ अखनूर के प्रमुख नागरिक प्रकाश राज गुप्ता, रानी गुप्ता और अन्य ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान नगरपालिका समिति के कर्मचारियों को माला पहनाई गई और उनके प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। उसके बाद पूरे वार्ड में सफाई की गई। पार्षद राकेश मल्होत्रा ने कहा कि कोरोना की रोकथाम का एक ही बचाव है प्रशासन की तरफ से बताई हिदायतें का पूरा पालन करें। संवाद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को किया सम्मानित
सांबा। कोरोना की रोकथाम में जारी लॉकडाउन में भी बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति सुचारु करने में प्रयास जारी रखे हुए हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें धन्यवाद पत्र व फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है। भाजपा मंडल प्रधान मोहिंद्र पाल विक्का ने बताया कि गत दिवस उनके गांव का ट्रांसफार्मर जल गया। उन्होंने विभाग के कार्यकारी अभियंता नरोत्तम कुमार को बताया। उन्होंने तुरंत नया ट्रांसफार्मर भेजा। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ विभाग के कर्मचारियों को धन्यवाद पत्र के साथ फूल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंच संजीव चौधरी भी उनके साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed