फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

निजी संस्थाओं के कर्मियों को जल्द दिया जाए वेतन

विज्ञापन
corona virous
राजोरी। कोरोना के डर के चलते लॉकडाउन के दौरान किसी भी निजी संस्थान में काम करने वाले लोगों को जल्द वेतन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने कहा कि किसी भी निजी संस्थान, निजी स्कूल दुकान या किसी अन्य क्षेत्र में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने संस्थानों के मालिकों से कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब से सिस्टम बंद है उस दिन से वेतन किसी का न काटा जाए और उन्हें जल्द वेतन दिया जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने ऐसे मालिकों को निर्देश दिए हैं जिनके पास कुछ लोग किराए पर रहते हैं। उपायुक्त कहा कि जिन लोगों के पास लोग किराए पर रहते हैं उनसे न तो एक महीने का किराया मांगा जाए और न ही उन्हें मकान खाली करने के लिए मजबूर किया जाए। उपायुक्त ने विभिन्न उप जिलों के एडीसी व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि यदि उनके क्षेत्रों में कहीं भी ऐसा कोई मामला सामने आता है तो तत्काल उस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों के मजदूरों को आ रही परेशानियां
झुग्गी झोपड़ी वालों को भी उठानी पड़ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। लॉक डाउन के दौरान प्रशासन लोगों को कई सुविधाएं मुहैया करा रही है, लेकिन शहर व जिले के अन्य इलाकों में रह रहे दूसरे राज्यों के मजदूरों व झुग्गी झोपड़ी वालों को अभी भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न संस्थानों व कालाकोट, कोटरंका, बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल आदि इलाकों में रह रहे दूसरे राज्यों के मजदूरों को राशन की बहुत दिक्कत हो रही है। इन लोगों के पास कोई सामान नहीं है और बच्चों के लिए दवा तक उपलब्ध नहीं है। दूसरे राज्यों से यहां रह रहे मजदूरों को व झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को राशन पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने कदम तो उठाए हैं लेकिन अभी भी कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास राशन का एक दाना नहीं पहुंचा है। इतना ही नहीं इन लोगों के पास बच्चों के लिए दवा तक उपलब्ध नहीं है।

फोटो
सेना ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों किया जागरूक
नौशेरा। दूरदराज क्षेत्र के लोगों को सेना की रुबलीधारा बटालियन की तरफ से कोरोना को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को सेना ने कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों की सूचना हिंदी भाषा में लिख कर पोस्टर्स चस्पा किए। लोगों से अनुरोध किया गया कि वे जागरूक हों और बताई जा रही हिदायतों का पालन करें। सेना की तरफ से मास्क, साबुन, हैंडवॉश का वितरण भी किया गया ताकि अवाम इस महामारी से निपटने के लिए सक्षम हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed