{"_id":"5e8379e98ebc3e78b622ff08","slug":"corona-virous-jammu-news-jmu2070612125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये निकलवाने को बैंकों में लग रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये निकलवाने को बैंकों में लग रही लंबी लाइन
विज्ञापन
आरएस पुरा में बैंक के बाहर लगी लोगों की लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जेके बैंक की आरएस पुरा शाखा के बाहर लोगों की रुपये निकलवाने के लिए लंबी लाइन लग रही है। जिन लोगों के पास एटीएम नहीं है और वे पासबुक लेकर काफी समय तक लंबी लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। बुधवार को बैंक की शाखा में लंबी लाइन लगी होने पर इन लोगों में डिस्टेंस काफी कम होने पर पुलिस ने बार-बार इनको दूर रहने के लिए कहा। हर कोई सबसे पहले रुपये प्राप्त करना चाहता था। संवाद
-------------
बैंक में भीड़ न होने दें
अखनूर। एसडीपीओ अजय शर्मा ने उपभोक्ताओं को पैसे के लेनदेन के बारे में सूचित करने के लिए कार्यालय में क्षेत्र के सभी बैंकों के उच्च अधिकारियों की एक बैठक की। उन्होंने उपभोक्ता को पैसे के लेनदेन के लिए हिदायतें दीं। कहा कि बैंक में भीड़ मत होने दें, दूरियां बनाए रखें और एटीएम में पैसे मिलने पर गार्ड की मदद करो। यदि संभव हो तो, बैकों में एक गार्ड की नियुक्ति करें और गांवों में एक मोबाइल वैन स्थापित करें ताकि लोगों को पैसे निकालने के लिए कसबों में न आना पड़े। क्षेत्र में लगभग 40 बैंक हैं। अगर कोई कोताही बरती तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सामाजिक लोगों की ओर से गांव अगौर गरौटा में 300 लोगों को राहत की जरूरत है। एसडीपीओ अजय शर्मा ने लोगों से अपील की कि यदि कोई रिश्तेदार कहीं से आता है, तो हमें उसका इतिहास बताएं, यह सभी लोगों के हित के लिए है। संवाद