फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

प्रशासन ने बाड़ी ब्राह्मणा में तीन फैक्ट्रियां बंद कराई

विज्ञापन
corona virous
बाड़ी ब्राह्मणा। प्रशासन के अधिकारियों ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जारी निर्देशों का पालन न करने पर बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में चल रही तीन फैक्ट्रियों को सोमवार को बंद करा दिया। अधिकारियों ने उन्हें सील नहीं किया है, लेकिन प्रबंधकों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरोना की रोकथाम के लिए धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ ही लॉक डाउन के भी आदेश दिए गए हैं। खानपान, दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य संस्थान को खोला जाना प्रतिबंधित किया गया है। सोमवार को प्रशासन ने पाया कि बाडी ब्राह्मणा में तीनों फैक्ट्रियां खुली हुईं और उनमें काम चल रहा है। इन फैक्ट्रियों में सैकड़ों कर्मचारी और श्रमिक काम करते हैं।
विज्ञापन

फैक्ट्री खुलने की सूचना मिलते ही एसडीएम विजयपुर चंद्र प्रकाश कोतवाल, तहसीलदार केसर महमूद थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर देखा कि फैक्ट्रियों में काम चल रहा है, इसके बाद काम बंद कराने के साथ ही फैक्ट्रियां भी बंद करा दी। जिन फैक्टरी में काम चल रहा था उसमें यूफलैक्स, वरदान, डोमस शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि ऐसे संस्थान बंद किए जाएं। प्रशासन लगातार लोगों से दूरियां बनाने की अपील की जा रही है। दुकानें बंद कराई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद फैक्टरी खोलना निर्देशों की अवहेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया ने बताया कि लॉक डाउन के चलते यह तीनों फैक्ट्रियां डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सांबा के आदेश की अवहेलना करते हुए पाई गई, जिनको बंद करा दिया गया और कार्रवाई अमल में लाने तक इनको बंद ही रखा जाएगा। कोरोना वायरस के चलते कोई भी वायलेशन पब्लिक द्वारा जो हो रही है प्रशासन उसके ऊपर मुस्तैदी से काम रहा है। कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा जारी किए जा रहे आदेशों के अनुसार ही काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed