फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

जम्मू-कश्मीर में 487 और लोग संक्रमित, पांच की मौत

विज्ञापन
corona virous
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटे में 5 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से दो और कश्मीर से तीन मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू के एचडीयू वार्ड में भर्ती ज्यौड़ियां निवासी 40 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा। इसके अलावा जीएमसी में कर्णनगर निवासी 72 वर्षीय कोविड संक्रमित बुजुर्ग को घर से मृत लाया गया। प्रदेश में 487 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 232 सक्रमित हैं। हालांकि विभिन्न अस्पतालों में 471 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में पिछले कुछ दिन से लगातार सर्वाधिक कोविड संक्रमित मामले मिल रहे हैं। जिले में वीरवार को 111 संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक 294 लोगों की मौत हो चुकी है। राजोरी में 5, उधमपुर में 28, डोडा में 19, कठुआ में 25, पुंछ में 1, सांबा में 12, किश्तवाड़ में 15, रामबन में 7 और रियासी में 9 लोग संक्रमित हुए हैं। जिला श्रीनगर में 110 लोग संक्रमित मिले। इस जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 415 लोगों की कोविड संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 108306 लोग कोविड संक्रमण से पीड़ित हुए हैं, जिसमें वर्तमान में 5275 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

----
जम्मू जिले में चार लाख रैपिड टेस्ट हुए
जम्मू। पिछले कुछ माह में जिला जम्मू में चार लाख से अधिक लोगंों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें 3.55 फीसदी की दर से 14593 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हवाई मार्ग और ट्रेन से आने वाले 139739 यात्रियों के टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 1.2 फीसदी की दर से 1690 यात्री संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ जम्मू डॉ. जेपी सिंह के अनुसार जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक यात्री के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके साथ फिक्स्ड साइड के अलावा अन्य स्थानों पर नियमित तौर पर टेस्टिंग शिविर लगाकर परीक्षण क्षमता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed