{"_id":"5eea79ce8ebc3e42d6430a91","slug":"corona-virous-jammu-city-news-jmu212377174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर आक्रामक जागरूकता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर आक्रामक जागरूकता पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना देखभाल की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपराज्यपाल की अनलॉक 1 की परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व प्रमुखों के साथ कोरोना देखभाल की समीक्षा की है।
उपराज्यपाल ने जोर दिया कि जिला प्रशासन जिला उपायुक्तों, एसएसपी, स्वास्थ्य अधिकारियों और खासतौर पर नए संक्रमित मामलों वाले जिलों में जागरूकता अभियान को तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य निधि एप्लिकेशन में लिए गए डाटा का मूल्यांकन कर संक्रमित मामलों को तलाश करने की कोशिश की जाए। लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि आसपास के वातावरण में कोरोना की स्थिति का पता चल सके।
निजी टेस्टिंग लैब को आनलाइन प्रशिक्षण देने की तैयारी
जम्मू। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में निजी टेस्टिंग लैब के टेक्नीशियनों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। उपराज्यपाल ने निजी अस्पतालों में पीपीई किट के वितरण पर भी जोर दिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्माण कार्य गतिविधियों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के प्रयास किए जाएं।