{"_id":"5e9600808ebc3e78b6230b08","slug":"corona-virous-akhnoor-news-jmu20793256","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में कंटीले तार लगाकर रास्ता किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में कंटीले तार लगाकर रास्ता किया बंद
विज्ञापन
सांबा जिला की छज्जवाल पचांयत का गांच चक राम चन्द के मार्ग किए सील
- फोटो : SAMBA
अखनूर। पंचायत अंबारां के गांव चन्नी की पंच नेहा शर्मा ने गांव को कोरोना से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसमें पंच नेहा शर्मा ने गांव में आने और जाने वाले रास्तों पर कंटीले तार लगवाकर गांव में बाहरी लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया। पंच नेहा शर्मा ने कहा कि वह गांववासियों से अपील करती हैं कि इस महामारी के दौर में गांववासी पूरा सहयोग करें और खुद भी बाहर न जाएं, क्योंकि इस आपदा से बचने का एकमात्र रास्ता यही है कि हम अपने आपको घर में कैद करके रखें। इसलिए उन्होंने कुछ युवाओं के साथ एक टीम तैयार कर दोनों रास्तों से आने-जाने वालों पर रोक लगा दी। संवाद
-----
ग्रामीण क्षेत्रों में ढील के दौरान दुकानदार नहीं कर रहे सामाजिक दूरी कर पालन
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। ढील दिए जाने के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानदारों के पास भीड़ जमा हो जाती है। उन्हें सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जाता है। हालांकि पुलिस कर्मी बार-बार उन्हें चेतावनी देते हैं, लेकिन कोई असर नहीं होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे जो सामाजिक दूरी की परवाह नहीं कर रहे हैं। संवाद