{"_id":"5f8c8b298ebc3e9bc567be72","slug":"corona-victims-voted-in-leh-council-election-jammu-city-news-jmu221085383","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ितों ने लेह परिषद के चुनाव में किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ितों ने लेह परिषद के चुनाव में किया मतदान
विज्ञापन
लेह चुनाव में पोस्टल बैलेट को एकत्र करते अधिकारी।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों ने मतदान किया। आइसोलेशन में रखे गए मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से वोट डाले। वहीं लेह काउंसिल के चुनाव प्रचार का शोर 20 अक्तूबर शाम पांच बजे से थम जाएगा। 22 अक्तूबर को काउंसिल की 26 सीटों के लिए मतदान होगा।
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने चुनाव से पहले पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों को मौका दिया था। वहीं रविवार को कोरोना संक्रमितों को मतदान का मौका दिया गया। मरीजों ने पोस्टल बैलेट से वोट डाले। वहीं चुनाव प्रचार के दो दिन शेष रहने पर आखिरी चरण में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने नुबरा में दो रैलियों को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस की तरफ से नवांग रिगझिन जोरा समेत लेह के स्थानीय नेताओं ने डोर टू डोर अभियान के तहत प्रचार किया।
कांग्रेस ने सिर्फ अपना भला किया : जी किशन रेड्डी
जम्मू। भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय गृह मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को नुबरा में दो रैलियों को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की। रेड्डी ने इस दौरान कहा कि लेह काउंसिल हो या फिर केंद्र में सरकार। कांग्रेस ने ज्यादातर समय शासन किया लेकिन लोगों का भला करने के बजाए केवल अपना भला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार लोगों के हित के लिए काम करती है और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की यहां के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मोदी सरकार ने पूरा किया। वहीं भाजपा अध्यक्ष सांसद जाम्यांग सीरिंग नाम्ग्याल ने कहा कि लेह के लोगों की आकांक्षाओं को भाजपा ने पूरा किया है और आगे भी करती रहेगी।