फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona vaccinaion in jammu

कोरोना टीकाकरण के लिए बढ़ रहा रुझान, 4600 ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
corona vaccinaion in jammu
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना टीकाकरण के लिए चिकित्सा कर्मियों में रुझान बढ़ रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए विभागीय अध्यक्षों के सामने आने से कर्मियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकारी चिकित्सा केंद्रों के साथ निजी क्लीनिकों और अन्य केंद्रों पर भी फ्रंटलाइन वर्कर चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन दी जा रही है। सोमवार को प्रदेश में 4600 चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब तक प्रदेश में 16500 कर्मियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। कोविड वैक्सीन विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में वैक्सीन अभियान को गति मिलेगी।
विज्ञापन

सीएचसी मढ़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली। इसके अलावा डीआईओ जम्मू डॉ. पूनम सेठ ने सरवाल अस्पताल में वैक्सीन ली। डीएचओ डॉ. चंद्र लेखा, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन गुप्ता, बीएमओ मढ़ डॉ. मनोहर राणा सहित अन्य डॉक्टरों ने भी वैक्सीन लगवाई। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. काजी हरुण ने बताया कि वैक्सीन लेने के लिए चिकित्सा कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा समय में प्रदेश में करीब 100 केंद्रों पर वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा है और कहीं बड़ा रिएक्शन का मामला सामने नहीं आया है। निजी केंद्र में स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन चेरिटेबल अस्पताल अंबफला जम्मू में 68 चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इस दौरान अधीक्षक डॉ. रोमेश गुप्ता, अमरचंद गुप्ता, बीबी गुप्ता, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिला जम्मू में पहली बार एक दिन में 14 केंद्रों पर 1112 चिकित्सा कर्मियों को कोविड वैक्सीन दी गई। सीएमओ जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभियान के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे से कोई मौत नहीं, छह जिले कोविड मुक्त बनने की ओर
जम्मू। कोविड वैक्सीन अभियान के बीच राहत यह है कि पिछले 48 घंटे में जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में 64 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 25 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 83 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 17 मरीज हैं। जम्मू संभाग के छह जिले कोविड मुक्त होने की ओर बढ़ रहे हैं। इन जिलों में 1-5 तक मामले सक्रिय हैं। इनमें राजोरी, डोडा, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन और रियासी शामिल हैं। संभाग के करीब नौ जिलों में प्रतिदिन शून्य से 2 या 3 सक्रिय मामले ही सामने आ रहे हैं। जिला जम्मू में सोमवार को 23 संक्रमित मामले मिले। यहां अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है। श्रीनगर में 22 नए संक्रमित मामले मिले। यहां सर्वाधिक 453 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed