फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Update: Jammu Kashmir infected doubly within seven days

Corona Update: जम्मू-कश्मीर में सात दिन के भीतर दोगुने संक्रमित, 24 घंटे में मिले 697 नए मामले

Wed, 27 Jul 2022 01:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 01:58 PM IST
सार

प्रदेश में 260 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 12429 कोविड परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
Corona Update: Jammu Kashmir infected doubly within seven days
जम्मू में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में जुलाई के शुरू से कोविड संक्रमण का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। एक हफ्ते में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दोगुना हो गया है। प्रदेश में मंगलवार को 697 संक्रमित मामले मिले। इससे पहले 19 जुलाई को यह आंकड़ा 333 था।  चिंता यह है कि इनमें अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं। यानी सामुदायिक स्तर पर कोविड संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है।

विज्ञापन


ओमिक्रान के नए नौ वेरिएंट संक्रमण का प्रसार करने का काम कर रहे हैं। राहत यह है कि ये वेरिएंट घातक नहीं हैं, लेकिन भविष्य में इनका स्वरूप बदलने पर हालात बदल सकते हैं। राजधानी श्रीनगर और जम्मू सबसे अधिक प्रभावित हैं। श्रीनगर में तेजी से संक्रमित मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक इसी जिले में 268 स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिले हैं। इसके साथ इस जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 1245 हो गए हैं जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। दूसरे नंबर पर जम्मू जिला है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या 1216 पहुंच गई है। यहां 147 नए संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारामुला में 71, बडगाम में 22, कुपवाड़ा में 20, बांदीपोरा में 14, गांदरबल में 10, उधमपुर में 20, राजोरी में 16, डोडा में 40, कठुआ में 13, सांबा में 11, किश्तवाड़ में 16 और पुंछ में 10 संक्रमित मामले मिले हैं। इसके साथ प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 3816 पहुंच गए हैं।

इस बीच प्रदेश में 260 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 12429 कोविड परीक्षण किए गए। जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि मौजूदा कोविड संक्रमित मामलों में अस्पतालों में कम पीड़ित भर्ती हैं। 

अधिकांश घरों पर आइसोलेट होकर ठीक हो रहे हैं, लेकिन वेरिएंट कब नया स्वरूप बदल सकता है इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। तब अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की भर्ती बढ़ने से हालात खराब हो सकते हैं। इसके लिए हर हाल में कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित कराना जरूरी है। 
 

तिथि           संक्रमित मामले 

26 जुलाई              697
25 जुलाई              383
24 जुलाई              631
23 जुलाई              557
22 जुलाई              531
21 जुलाई             505
20 जुलाई             434
19 जुलाई             333

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed