फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona test report send on mobile

ट्रेन से आने वाले यात्रियों को एसएमएस से मिलेगी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट

विज्ञापन
corona test report send on mobile
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से कोविड टेस्ट रिपोर्ट दी जा रही है। मोबाइल एप पर रियल टाइम में रिपोर्ट को देने का काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो डाटा की निगरानी कर रहा है। साफ्टवेयर के माध्यम से अब तक 75000 एसएमएस भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान ने पैसेंजर रजिस्ट्रेशन मैनेजमेंट सिस्टम (पीआरएमएस) और एसएमएस सेवा को औपचारिक रूप से शुरू करते हुए बताया कि इस एप्लिकेशन को एनआईसी जिला केंद्र जम्मू ने संजय गुप्ता टेक्निकल निदेशक व डीआईओ जम्मू की देखरेख में बनाया गया है। यह ई-शासन का हिस्सा होने के साथ एंड्रॉइड एप्लिकेशन है। पीआरएमएस कार्य के तहत आईआरसीटीसी से यात्रियों की जानकारी हासिल की जाती है। इस डाटा को मोबाइल एप्लिकेशन पर सर्च करने के साथ केंद्रीय सर्वर पर अपडेट किया जाता है। 16200 यात्रियों का टीपीआरएमएस और मोबाइल एप से डाटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed