{"_id":"5ed599498ebc3e909e012a07","slug":"corona-test-of-50-horses-and-50-drivers-in-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी यात्रा: कटड़ा में 50 घोड़ों और 50 चालकों का कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी यात्रा: कटड़ा में 50 घोड़ों और 50 चालकों का कोरोना टेस्ट
Tue, 02 Jun 2020 06:25 AM IST
अवधेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की घोषणा से मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसके लिए श्राइन बोर्ड ने भी अंदरखाते तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में दर्शनी ड्योढ़ी सहित बाण गंगा क्षेत्र में चेतक भवन में चिकित्सा शिविर शुरू किया है। इसमें सोमवार को 50 घोड़ों और उनके चालकों के कोरोना सैंपल लिए गए, ताकि बाद में कोई खतरा न रहे।
श्राइन बोर्ड के मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर अभी जारी रहेगा, ताकि यात्रा में शामिल होने वाले सभी घोड़ा चालकों और घोड़ों के सैंपल एकत्र किए जा सकें। वैष्णो देवी यात्रा के लिए भवन मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 4500 घोड़ा चालक सेवाएं देते हैं।
जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी यात्रा शुरू करने को लेकर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब 450 घोड़ा चालकों की पहचान की गई है जिनकी बोर्ड सेवाएं लेगा। इसी कड़ी में चेतक भवन में चिकित्सा शिविर लगाया गया है। इसमें सभी घोड़ों और उनके चालकों की जांच होगी।