फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सांबा में कोरोना से दो की मौत

विज्ञापन
corona
सांबा। कोरोना संक्रमितों के मामलों में फिलहाल कोई कमी नहीं देखी जा रही है। मंगलवार को 107 मामले सामने आए हैं। इनमें पांच लोगों का यात्रा इतिहास है। जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोरोना से संक्रमित 96 लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने एक बार फिर से लोगों से अपील की है कि वह थोड़ी सी बीमारी होने पर जांच जरूर कराएं, प्रशासन ने मोबाइल टीमें बनाई हैं। जो घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। घरों में कोरोना संक्रमितों को तलाश करने के लिए हमारी टीमें घर-घर पहुंच रही हैं। टेस्टिंग केंद्रों में भी टीम के सदस्य संक्रमितों से संपर्क कर रहे हैं। थोड़ी सी बीमारी होने पर ही प्रशासन के कंट्रोल रूम में सूचित करें। जिस क्षेत्र में सैनिटाइज की जरूरत हो सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। वहीं कोविड मरीजों के लिए जिले में 300 बिस्तर का प्रबंध किया गया है। कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

बिश्नाह में कोरोना से दो लोगों की मौत
बिश्नाह। बीते कुछ दिन से बिश्नाह में बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मामलों में मंगलवार को कुछ कमी देखने को मिली है। मंगलवार को बिश्नाह उपजिला अस्पताल द्वारा क्षेत्र में हुए कुल 273 टेस्ट में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई। सोमवार रात को आपातकाल स्थिति में उपजिला अस्पताल लाए गए बुजुर्ग की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 13 पाई गई। मंगलवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामले बिश्नाह क्षेत्र के गांवों दब्ब्ड़, लल्याणा, बिश्नाह व सुल्तानपुर से सामने आए। इसके साथ ही बिश्नाह के एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत जीएमसी जम्मू ले जाते रास्ते में हो गई। वहीं गांव चक्क बाणा निवासी एक बुजुर्ग की मौत जम्मू के सीडी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। दोनों का संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत प्रशासन द्वारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में अरनिया और बिश्नाह प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनता के संयुक्त रूप से किए गए प्रयास का ही नतीजा है कि दो दिन में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed