{"_id":"6089b2608ebc3e8dab49b43d","slug":"corona-samba-news-jmu2343643139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में 50 मामले संक्रमण के आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में 50 मामले संक्रमण के आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले आने से जिला स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हुआ है। बुधवार को जिले में 50 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। कस्बे के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के एक लेक्चरर के संक्रमित होने से स्कूल को बंद कर दिया गया है। पहले केवल शिक्षक आते थे। वहीं उनके संपर्क में आने वालों की भी पहचान की जा रही है। स्कूल को सैनिटाइज भी किया गया है। जिला प्रशासन के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठन भी लोगों से अपील कर रहे हैं। जरूरी हो तो घर से निकलें, वहीं मास्क पहन कर घर से निकले सामाजिक दूरी बनाएं रखें, अपने हाथ बार-बार साबुन से साफ करें।
अखनूर में 24 और संक्रमित मिले
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना टेस्टिंग में 24 संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 132 लोगों की कोरोना वायरस टेस्टिंग के दौरान 24 लोग संक्रमित पाए गए। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। बुधवार को 17 लोग संक्रमित मिले थे। अखनूर क्षेत्र में एक सप्ताह से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 के पार हो गया है। प्रशासन द्वारा लोगों को जारी हिदायतें का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी हिदायतें का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें। संवाद
आरएस पुरा में 15 पॉजिटिव
आरएस पुरा। उपजिले में बुधवार को कुल 129 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें से 15 पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आईसोलेशन किया गया। उपजिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर 810 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। दूसरी ओर 18 वर्ष के अधिक आयु के लोगों को एक मई से वैक्सीन लगाए जाने के लिए कितने लोगों ने आनलाइन आवेदन किया है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। उपजिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि कितने लोगों ने आवेदन किया है। इसके बारे में जम्मू चीफ मेडिकल अधिकारी के कार्यालय से जानकारी मिलने पर एक मई से वैक्सीन लगाए जाने के कितनी संख्या वैक्सीन लगाई जाएगी। संवाद