फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

मीरां साहिब जेके बैंक की शाखा व खंड विकास कार्यालय किया बंद

विज्ञापन
corona
विशनह तहसील परिसर में कोविड टेस्ट में संक्रमित मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के अधीन सरकारी विभागों में नियुक्त कर्मी संक्रमित में बढ़ोतरी हो रही है। मीरां साहिब कस्बे के जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा प्रबंध के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार दोपहर एक बजे शाख को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव दरसोपुर में स्थित खंड विकास कार्यालय के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसके चलते ब्लाक कार्यालय को बंद कर दिया गया। जो दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं उन्होंने अपने टेस्ट कराए थे। उनके संपर्क में आने वाले कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की कोविड टेस्टिंग कराई जाएगी। सोमवार को मीरां साहिब कस्बे के बाजार व अन्य स्थानों पर नायब तहसीलदार सतपाल शर्मा की देखरेख में टीम ने बाजार में ऐसे लोगों के चालान काटे जो बिना मास्क देखे गए और लोगों को चेतावनी दी कि सरकारी निर्देशों का पालन करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अखनूर में एक दिन में मिले 42 संक्रमित
अखनूर। क्षेत्र में एक दिन में ही 42 संक्रमित मिले हैं। क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। कस्बे में हायर सेेकेंडरी स्कूल में बनाए केंद्र में 106 और ज्यौड़ियां में 45 लोगों की जांच की गई, जिसमें 32 संक्रमित मिले। जबकि उप जिला चौकी चोहरा में 157 में दस लोग संकमित मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। उप जिला चौकी चोहरा में संक्रमित में तहसीलदार और गिरदावर भी शामिल है। रविवार को भी अखनूर में 14 संक्रमित मिले थे। एक दिन में तीसरी लहर सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। वहीं क्षेत्र में बढ़ते कोविड मरीजों की संख्या में क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में बढ़ते कोविड मामले में प्रशासन लोगों को हिदायतें का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव
तहसीलदार ने सभी को जांच कराने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। तहसीलदार पुनिका के निर्देश पर सोमवार को तहसील में कोरोना जांच का शिविर लगाया गया। इसमें 50 लोगों की जांच की गई। चिकित्सा टीम ने शिविर में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई, जिसे कोविड-19 एसओपी की जरूरी हिदायतों के साथ होम क्वारंटीन किया गया।
वहीं अब अरनिया में संक्रिमतों की संख्या बढ़ती हुई 12 पहुंच गई है। तहसीलदार पुनिका ने कहा कि सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट कराएं। क्योंकि तीसरी लहर ने जोर पकड़ लिया है। मगर घबराने की जरूरत नहीं, हमारी स्वास्थ्य टीम आपकी सेवा में तत्पर है। बस आप सिर्फ अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं ताकि आप सभी तंदरुस्त रहे। घर में रहें, सेफ रहें।
परगवाल में 220 लोगों के टेस्ट
परगवाल। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के टेस्ट कर संक्रमितों की पहचान कर रह है। इसी कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस नाके पर लोगों के टेस्ट किए। इस मौके पर कुल 220 लोगों के टेेस्ट किए गए। राहत की बात यह रही कि इनमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना था कि वह अपने अभियान को इसी तरह आगे भी जारी रखेंगे। संवाद
पीएचसी परगवाल में तैनात दो डाक्टर संक्रमित
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के पीएचसी में तैनात दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के साथ-साथ पीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों के भी टेस्ट किए। इनमें एक डॉक्टर संक्रमित पाई गई।
डॉक्टर के संक्रमित पाए जाने पर दूसरे डॉक्टरों ने भी टेस्ट कराये। इसमें एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकली। संक्रमित डॉक्टरों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इससे करीब तीन दिन पहले भी एक डॉक्टर के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना है। कुल मिलाकर मौजूदा समय परगवाल के पीएचसी में तैनात तीन डॉक्टर कोरोना संक्रमित हैं। अस्पताल को सैनिटाइजर भी किया गया है। डॉक्टरों के संक्रमित पाए जाने की सूचना से क्षेत्र में हर तरफ इसकी चर्चा रही।
पीएचसी से टीकाकरण केंद्र स्थानांतरित
परगवाल। पीएचसी में तैनात तीन डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को पीएचसी में बने टीकाकरण केंद्र को हटाकर पंचायतघर में स्थानांतरित कर दिया गया। केंद्र को स्थानांतरित करने के फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना था कि टीकाकरण केंद्र हमेशा किसी सुरक्षित स्थान पर होना चाहिए। वहीं परगवाल प्रशासन ने लोगों से कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। संवाद
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के 12 जवान आए संक्रमित
सांबा में 52 संक्रमित मामले आए सामने
सांबा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में कमी आई है। गत दिवस के मुकाबले में सोमवार को आधे मामले सामने आने से प्रशासन को कुछ राहत मिली है। विजयपुर के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में कोरोना संक्रमित के मामलों में तेजी से पुलिस के 12 पुलिस जवान संक्रमित पाए गए।
उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में जाने वालों के कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। बिना टेस्ट के किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिले के राजपुरा में तहसील कार्यालय, जम्मू-कश्मीर बैंक और स्वास्थ्य केंद्र सनूरा में कोरोना जांच शिविर लगाए गए, जिनमें चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
-----
जिले के पीएचसी केंद्र सनूरा, तहसील कार्यालय राजपुरा व जम्मू-कश्मीर बैंक की राजपुरा शाखा में कोविड जांच के शिविर लगाए गए। इनमें 102 सैंपल लेने पर 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

-डॉ. रितिका, प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र, सनूरा, राजपुरा।
बिश्नाह में 103 में से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव
बिश्नाह। क्षेत्र में सोमवार को सप्ताहांत पाबंदी के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को 103 लोगों ने टेस्ट कराए, जिनमें आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को तहसील परिसर में भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड जांच केंद्र बनाया गया। इसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उनमें एक नायब तहसीलदार एक अन्य सरकारी कर्मचारी और एक एडवोकेट भी पॉजिटिव आया। इससे तहसील परिसर में दहशत का माहौल रहा। वहीं बीएमओ राकेश मगोत्रा और कोविड सुपरवाइजर सुरजीत राजन ने बताया कि अब रोज ही विभाग की तरफ से बिश्नाह क्षेत्र में कोविड जांच के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे। ताकि कोविड पॉजिटिव मरीजों का पता चल सके और इस महामारी से लोगों को बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed