फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

उपजिले में वैक्सीन नही लगने पर लोगो का प्रदर्शन

विज्ञापन
corona
आरएस पुरा। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कस्बे के सरकारी ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को टीकाकरण नहीं होने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वैक्सीन लगवाने के लिए सीमावर्ती गांव दीवानगढ़ से पहुंचे सुरजीत सिंह ने बताया कि एक हफ्ते से वैक्सीन लगवाने के लिए बनाए केंद्र में पहुंच रहे, लेकिन निराश होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद जून के अंतिम सप्ताह में मोबाइल पर मैसेज आने के बाद यहां आ रही पर वैक्सीन नहीं लगाई जा रही। इसी प्रकार वैक्सीन लगवाने के लिए सीमावर्ती गांव सई से पहुंचे मनमोहन चौधरी का कहना है कि वीरवार को आरएस पुरा में बनाए केंद्र में पहुंचने पर पता चला कि यहां वैक्सीन लगवाने के लिए बनाया केंद्र बंद कर दिया गया है। अब जम्मू में जाकर वैक्सीन लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा पहुंचने के लिए बीस किलोमीटर आने के बाद अब लोगों को जम्मू जाना पडे़गा। पता नहीं वहां पर वैक्सीन लगाई जाएगी या नहीं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों, टीवी, रेडियो पर वैक्सीन लगवाए जाने के लिए कहा जा रहा है लेकिन हालत यह है कि पहले प्राइमरी हेल्थ केंद्रों पर वैक्सीन लगाना बंद की गई और अब आरएस पुरा में भी।
विज्ञापन

मीरां साहिब से वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे अरुण शर्मा का यहां आने पर पता चला कि वैक्सीन लगवाने के लिए जम्मू जाना पडे़गा। यहां स्थापित केंद्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए पर ऐसा करने के बजाय मोबाइल पर वैक्सीन लगवाने के लिए मैसेज भेजा जा रहा, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैक्सीन लगाना आरएस पुरा में बंद करने पर एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि पहले जम्मू संभाग में 130 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से 100 को बंद कर दिया गया, जिसमें आरएस पुरा का नाम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के उच्चधिकारियों के संज्ञान में लोगों को आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया गया है और उम्मीद जताई कि शीघ्र समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर में कई केंद्रों में वैक्सीन खत्म
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर में कई केंद्रों में वैक्सीन खत्म होने पर लोग भटक को मजबूर हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए ताकि लोग लगवा सकें।
सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर, ज्यौड़ियां, खौड़, मैरा मेंदरिया, चौकी चौरा, सौहाल सहित अन्य केंद्रों में अन्य केंद्रों में चार दिन से वैक्सीन खत्म है। 18 वर्ष से ऊपर लोगों को वैक्सीन नहीं लग रही। केंद्र में वैक्सीन खत्म होने पर आनलाइन लोगों के स्लाड बुक नहीं हो रहे। लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। 45 साल से ऊपर लोगों के लिए भी क्षेत्र में किसी भी केंद्र में वीरवार को वैक्सीन नहीं लगी। लोगों को बार-बार केंद्र में चक्कर लगाने पडे़। रोहन कुमार ने बताया पांच दिन से आनलाइन साइट में वैक्सीन नहीं होने पर स्लाड बुक नहीं हो पा रहे, जबकि 18 वर्ष से ऊपर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बडे़-बडे़ दावे किए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए। शांति देवी ने बताया कि अखनूर वैक्सीन केंद्र पांच दिन से नए लोगों के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है। क्षेत्र के सभी केंद्रों में वैक्सीन खत्म होने के बारे में आनलाइन पर अवगत कराया जा रहा है। अखनूर प्रशासन और सरकार को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

-----
जम्मू से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन नहीं मिलने पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही। वैक्सीन उपलब्ध होने पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
-अशोक कुमार, बीएमओ
बिश्नाह में रैपिड टेस्ट में कोई पॉजिटिव नहीं
बिश्नाह। कस्बे के डिग्री कॉलेज में बनाए गए रैपिड टेस्ट केंद्र में वीरवार को 55 लोगों के टेस्ट हुए। किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं निकली। वहीं डिग्री कॉलेज में ही बनाए गए वैक्सीन केंद्र में तीन-चार दिन से केंद्र में वैक्सीनेशन न होने के कारण किसी को भी खुराक नहीं मिल पा रही। लोग वैक्सीन केंद्र से निराश होकर जा रहे हैं। लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि उन्हें 15 दिन से वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने का मैसेज तो आ गया है परंतु केंद्र पर वैक्सीन न होने के कारण दूसरी डोज नहीं लगवा पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed