फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

259 में एक से 1 पाँजिटिव पाया गया

विज्ञापन
corona
आरएस पुरा। उपजिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र में 259 में एक से 1 पॉजिटिव पाया गया। तहसीलदार गनदीप कुमार ने शुक्रवार को बाजार खुलने पर रुटीन के मुताबिक दुकानें खुली होने पर जांच करने के साथ बिना मास्क पहने लोगों पर जुर्माना किया। गनदीप कुमार ने लोगों से कहा कि वह सरकार की तरफ से जारी एसओपी के अंतर्गत ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना की महामारी खत्म नहीं हुई, कम जरूर हुई है। लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए मास्क पहनने के साथ दो गज की दूरी बनाकर रखें। दुकानदारों को भी चाहिए कि वह नियमों की अनदेखी न करें और अधिक भीड़ न लगने दे।
विज्ञापन

अरनिया में 90 टेस्ट में एक पॉजिटिव
अरनिया। चिकित्सा टीम की तरफ से तीन स्थानों पर शिविर लगाकर 90 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें एक ही पॉजिटिव पाया गया। टीम के अनुसार अरनिया में 41 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें एक का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इसी क्रम में चंगिया में 42 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से सभी के सैंपल निगेटिव व सलेहड़ में शुक्रवार को फिर सात के सैंपल लिए गए। वहां पर भी सभी निगेटिव पाए गए। टीम के अनुसार भले ही हर दिन संक्रमण दर में कमी आना शुरू हो चुकी है, मगर कोरोना अभी भी मौजूद है। इसीलिए ढिलाही न बरतें। कोविड-19 की एसओपी का सख्ती से पालन करें। ताकि इस पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके। संवाद
विज्ञापन

मास्क और इम्यूनिटी बूस्टर वितरित किए
विजयपुर। धर्म जागरण के जिला संयोजक सूरज प्रकाश ने शुक्रवार को शिवनगर के लोगों को मास्क और इम्यूनिटी बूस्टर वितरित किए। कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। ग्रामीण क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। इसलिए हमें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। हम सबको जितना हो सके घरों में रहने की जरूरत है। सभी घरों में रहें, मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें, तभी हम इस महामारी से बच सकते हैं। प्रशासन के आदेशों का पालन करें और जितना हो सके भीड़ वाली जगहों से दूर रहें। हो सकता है आने वाले दिनों में अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोरोना खत्म हो गया। कोरोना को जागरूकता से ही हराया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed