फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona

मास्क लगाना भूल रही भीड़, क्या शहरी और क्या ग्रामीण

विज्ञापन
Corona
रियासी के बाजार में बिना मास्क घूम रही महिला व बच्चा। - फोटो : REASI
रियासी। नगर के मुुख्य बाजार, बस अड्डे व अन्य स्थानों पर बिना मास्क के आने वाले लोगों के कारण संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद शहरी और ग्रामीण कोरोना की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मास्क पहनकर बाजार आने और सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग मास्क का बिल्कुल उपयोग नहीं कर रहे हैं। यहा तक कि स्थानीय निवासी भी मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। बुधवार को भी नगर के कई प्रमुख स्थानों पर बिना मास्क घूमने वाले काफी तादाद में दिखाई दिए।
विज्ञापन

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर छींकने व थूकने से भी परहेज नहीं किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को एसओपी का पालन करने को कहा है, जिसकी सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके अलावा प्रशासन ने सभी दुकानदारों, रेहड़ी और फड़ी वालों को रैपिड टेस्ट करवाने को कहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने आईआरपी की पहली बटालियन में शिविर लगाया, जिस में ढाई सौ जवानों के टेस्ट किए गए।

बाजार में बिना मास्क के धूम रहा एक व्यक्ति।

बाजार में बिना मास्क के धूम रहा एक व्यक्ति।- फोटो : REASI

मुख्य बाजार में बिना मास्क के धूम रहे कुछ युवा।

मुख्य बाजार में बिना मास्क के धूम रहे कुछ युवा।- फोटो : REASI

बाजार में एक फड़ी पर से सामान खरीदती हुई बिना मास्क पहने हुए महिला।

बाजार में एक फड़ी पर से सामान खरीदती हुई बिना मास्क पहने हुए महिला।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed