फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona positive

माल ढुलाई का श्रमिक पॉजिटिव

विज्ञापन
corona positive
जम्मू। कोरोना संक्रमण अब शहर की प्रमुख मंडियों में पहुंच गया है। कनक मंडी के एक श्रमिक के कोविड संक्रमित आने के बाद सोमवार को कनक मंडी के साथ खाद्य आपूर्ति में प्रदेश के सबसे बड़े केंद्र वेयर हाउस मंडी को बंद रखा गया। सभी प्रतिष्ठान बंद रहने से यहां से प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाद्य आपूर्ति की सप्लाई नहीं हो सकी। कनक मंडी में तारबंदी करके आवाजाही बंद की गई। वेयर हाउस में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। पॉजिटिव आया श्रमिक जीएमसी में खुद कोविड सैंपल देने के बाद गुपचुप तरीके से मालिक को बिना बताए एक हफ्ते से काम कर रहा था। जिससे कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। वेयर हाउस में दुकान के मालिक के साथ कनक मंडी से दस लोगों को रूपनगर में क्वारंटीन किया गया है। दुकान पर काम करने वाले अन्य तीन लड़कों को अखनूर में क्वारंटीन किया गया है। वे गत शनिवार को अखनूर में अपने घर वापस चले गए थे।
विज्ञापन

श्रमिक दिन में वेयर हाउस में काम करने के बाद रात को कनक मंडी में किराये के मकान में रहता था। चौकी चौरा यह कोरोना संक्रमित श्रमित पिछले एक हफ्ते से कनक मंडी और वेयर हाउस क्षेत्र में सक्रिय था, जिससे उसके संपर्क में बड़ी संख्या में कई अन्य लोग आए हैं। वेयर हाउस में उसके दुकान के मालिक ने बताया कि वह गत 20 मई को उनके पास आया था। इस बीच वह खुद ही जीएमसी में कोविड सैंपल देने चला गया था। बताया जाता है कि कनक मंडी में मकान मालिक के दबाव पर वह सैंपल देने गया था। लेकिन सैंपल देने के बाद उसने वेयर हाउस में अपने मालिक को यह जानकारी नहीं दी और लगातार काम करता रहा। वह अधिकतर लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था।
विज्ञापन

-----------
सैंपल देने के दौरान दुकान के मालिक का लिखवा दिया नंबर
दुकान के मालिक ने बताया कि उन्हें गत दिवस कई फोन आए, जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने इस पर कहा कि शायद आपकी तरफ से गलत नंबर लिखा गया है। लेकिन गत देर शाम को जिला प्रशासन की ओर से श्रमिक के बारे में पूछा गया तब जाकर सारी बात सामने आई। श्रमिक अपने मालिक का नंबर देकर आया था। बीती देर रात को दुकान के मालिक के साथ पुलिस ने श्रमिक को कनक मंडी में पकड़ा, जिसके बाद उसे आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलीचराना को सील किया
जम्मू। बेलीचराना में एक महिला के कोविड पाजिटिव होने के बाद उसके पैतृक और आसपास के क्षेत्र को सील करके आवाजाही को बंद किया गया है। एसओपी के तहत महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है। डोडा निवासी यह महिला बेलीचराना में रह रही है। कुछ दिन पहले उसमें कोविड लक्षण मिलने पर उसने खुद सैंपल करवाए थे, जिसकी रिपोर्ट में उसके पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
अंबफला में जेके बैंक की शाखा बंद
जम्मू। अंबफला क्षेत्र में सोमवार को जेके बैंक की एक शाखा को बंद किया गया है। बैंक में एक महिला कर्मचारी के कोविड पॉजिटिव होने के बाद एहतियात के तौर पर शाखा को बंद किया गया है। बताया जाता है कि उसका बेटा महिला को छोड़ने और ले जाने के लिए आता था। महिला के संपर्क में आए बैंक कर्मचारियों की शिनाख्त की जा रही है।

फिशरीज विभाग केनाल रोड सील
जम्मू। एक कर्मचारी के कोविड संक्रमित होने के बाद सोमवार को फिशरी विभाग केनाल रोड को सील किया गया। यहां कई अधिकारियों और कर्मचारियों समेत करीब 40 लोग मौजूद होते हैं। सिद्दड़ा निवासी यह कर्मचारी गत दिवस कोविड पाजिटिव आया था। विभाग में सभी कर्मचारियों को घर पर क्वारंटीन किया गया है। पाजिटिव कर्मचारी के संपर्क में आने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed