{"_id":"658898e1a2cfe42cff0225cb","slug":"corona-news-jammu-news-c-10-jam1008-268685-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Corona Update: श्रीनगर में मिला एक और कोविड संक्रमित, प्रदेश में कुल चार मामले हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Corona Update: श्रीनगर में मिला एक और कोविड संक्रमित, प्रदेश में कुल चार मामले हुए
Mon, 25 Dec 2023 06:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:28 PM IST
सार
श्रीनगर में को एक और कोविड संक्रमित व्यक्ति मिला। इस सीजन में अब तक चारों संक्रमित मामले कश्मीर से मिले हैं। इसमें एक मरीज रिकवर भी हुआ है।
विज्ञापन
जैसलमेर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में को एक और कोविड संक्रमित व्यक्ति मिला। इस सीजन में अब तक चारों संक्रमित मामले कश्मीर से मिले हैं। इसमें एक मरीज रिकवर भी हुआ है। सभी संक्रमितों को घरों पर आइसोलेट किया गया है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 305 कोविड परीक्षण किए गए। जम्मू संभाग में फिलहाल कोई कोविड संक्रमित मामला नहीं मिला है।
कोविड के नए वेरिएंट से पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जीएमसी के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग के एचओडी डाॅ. संदीप डोगरा ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी तक इसमें मृत्युदर काफी कम देखा गया है। लेकिन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सामुदायिक स्तर पर प्रयास किए जाना जरूरी है। खासतौर पर पहले से बीमार लोगों को अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। अगर किसी बुजुर्ग या पहले से बीमार व्यक्ति में इन्फ्लुएंजा या कोविड संबंधी लक्षण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर जाने से परहेज करना चाहिए।
उन्हें तुरंत कोविड या इन्फ्लुएंजा जांच करवानी चाहिए, जिसमें उचित डाॅक्टरी सलाह के बाद आइसोलेट या अन्य उपाय करने चाहिए। जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों से नियमित रूप से इन्फ्लुएंजा व कोविड परीक्षण लिए जा रहे हैं, जिसमें अभी तक सभी निगेटिव मिले हैं। हालांकि आगामी सर्दी बढ़ने पर कोविड मामलों के मिलने की आशंका है। लेकिन इसमें सतर्कता और कोविड प्रोटोकाल का पालन करके ही बचा जा सकता है।