{"_id":"60a018608ebc3ef1ad53b611","slug":"corona-jammu-news-jmu235354923","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार मुनाफाखोरी में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार मुनाफाखोरी में जुटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। जिला सांबा में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कुछ दिन से जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। इसके चलते धार्मिक एवं सामाजिक संगठन और समाज का एक बड़ा हिस्सा गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद करने में जुटा है।
लक्ष्मण सिंह, सुमेश सिंह, नीरज गुप्ता आदि ने बताया कि कुछ मौका परस्त व्यापारी दुकानदार कोरोना कर्फ्यू की आड़ में रातों रात अमीर बनने की फिराक में मुनाफाखोरी में जुट हैं। ग्राहकों से ऐसे दुकानदार आवश्यक वस्तुओं के मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस समय कोरोना वायरस से निपटने में जुटे हैं व ऐसे में मुनाफाखोर दुकानदार मुनाफाखोरी में लगे हैं। प्रशासन मुनाफाखोरी को रोकने में नाकाम हो रहा है। कुछ दुकानदार पीछे से सामान न मिलने की बात कह कर ग्राहकों से सामान के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को मुनाफाखोरी रोकने व इस पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाते हुए मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद