फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

अखनूर में नौ कर्मचारी पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
corona
अखनूर। उप जिला में विभिन्न विभागों के नौ कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली बार कस्बे में इतने संक्रमित होने पर दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

अखनूर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की पहली फेस में 750 कोरोना वायरस टेस्टिंग के दौरान नौ कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इसमें सात कर्मचारी सिंचाई विभाग और दो वन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। पॉजिटिव कर्मचारियों में अखनूर कस्बे के दो कर्मचारी और गांव कोटगढ़ी, गुड़ा ब्राह्मण, दसकाल, सेरी पंडित, लैहर सुंगल के रहने वाले हैं। सिंचाई विभाग के सात कर्मचारी पॉजिटिव आने पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। वहीं एक साथ अखनूर कस्बे में नौ मामले आने पर क्षेत्र में दहशत है। इससे पूर्व अस्पताल में एक नर्स और एक एसआई पॉजिटिव आया था। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की टेस्टिंग के 750 कर्मचारियों में नौ कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। आगे भी कर्मचारियों की टेस्टिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed