फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

तहसील परिसर में चाय विक्रेता कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona
तहसील परिसर में हेल्थ विभाग की टीम तहसील परिसर में आए लोगों की कोरोनावायरस के टेस्ट लेते हुए
बिश्नाह। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को तहसील परिसर में शिविर लगाकर लोगों का कोेरोना टेस्ट किया। शिविर में बीएमओ और उनके डॉक्टरों की टीम ने लोगों के कोरोना के टेस्ट करना शुरू किया। इन टेस्टों की रिपोर्ट भी कुछ समय बाद ही मिल गई। जब तहसील परिसर में टेस्ट प्रक्रिया शुरू हुई तो परिसर में आए लोगों में हड़कंप मच गया। परिसर के साथ दुकानदारों ने दुकानें बंद कीं और भाग निकले।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील परिसर के अंदर ही एक चाय विक्रेता की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे के मुख्य तारा चौक पहुंची। जहां दुकानदारों ने टेस्ट टीम को देखकर दुकानें बंद करना शुरू कर दीं। इस दौरान हेल्थ विभाग की तरफ से 100 के करीब लोगों के टेस्ट कराए गए। तहसील परिसर में वकीलों सहित जितने भी कार्यालय हैं उन्हें यहीं से चाय जाती है। चाय विक्रेता के पॉजिटिव आने के बाद विभागों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लगातार इस तरह के शिविर लगाकर लोगों के टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो तहसील परिसर में हेल्थ विभाग की टीम तहसील परिसर में आए लोगों की कोरोनावायरस के टेस्ट लेते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed