{"_id":"5fdbc3e18ebc3e410e78c8d6","slug":"corona-jammu-city-news-jmu224977688","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 9 और मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 9 और मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कड़ाके की ठंड के बीच जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के प्रसार का सिलसिला जारी है। वीरवार को प्रदेश में 385 नए मामलों की पुष्टि शाम पांच बजे तक हुई। नौ मरीजों की मौत भी हो गई, इनमें जम्मू संभाग से पांच और कश्मीर संभाग से चार लोग शामिल हैं। ऐसे में प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 117317 पर पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा 1826 हो गया है। हालांकि प्रदेश में सक्रिय मामले 4327 ही रह गए हैं। वीरवार को भी 395 मरीज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए।
जिला स्तर पर नए मामलों की बात करें तो जम्मू जिले में 98, उधमपुर में दस, राजोरी में नौ, डोडा में आठ, कठुआ में 12, किश्तवाड़ में दो, सांबा में पांच, रामबन में छह और रियासी जिले से दो मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से 94, बारामुला से 20, बडगाम से 24, कुपवाड़ा से 13, पुलवामा से 35, अनंतनाग से सात, बांदीपोरा से बीस, गांदरबल से नौ, कुलगाम से तीन और शोपिया से आठ नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। जम्मू के जीएमसी में वीरवार को जम्मू के कच्ची छावनी के 85 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई।