फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

फ्रंटलाइन वर्करों को मल्टीपल कोविड वैक्सीन डोज लगेगी

विज्ञापन
corona
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड वैक्सीन के भंडारण और वितरण को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश में पहले चरण में 87000 से अधिक फ्रंट लाइन वर्करों चिकित्सा कर्मियों को मल्टीपल डोज वैक्सीन दी जाएगी। संभवत: इसमें पहली के बाद दूसरी डोज 21 दिन के भीतर दी जाएगी। हालांकि निर्धारित वैक्सीन पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। केंद्र ने कोविड पोर्टल में प्रदेश के सभी चिकित्सा कर्मचारियों को जल्द अपलोड करने को कहा है। इसके लिए मंगलवार देर शाम तक स्वास्थ्य कार्यालयों में प्रक्रिया चलती रही। इस वैक्सीन अभियान से नियमित टीकाकरण अभियान को बाहर रखा जाएगा। प्रदेश में बुधवार के दिन टीकाकरण होता है। इसके अलावा रविवार को भी कोविड वैक्सीन नहीं दी जाएगी। मंगलवार को केंद्रीय स्तर के अधिकारियों ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आदि के साथ कोविड वैक्सीन की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से पहले चरण में 87249 कर्मचारियों का डेटा भेजा गया है। इसमें जम्मू संभाग से 41394 और कश्मीर संभाग से 45855 कर्मचारी शामिल हैं। देश में विभिन्न कंपनियों की ओर से कोविड वैक्सीन के आखिरी ट्रायल चल रहे हैं। जिसमें अधिकांश की वैक्सीन में दो या तीन डोज हैं। वैक्सीन में एक डोज भी बताई जा रही है। लाभार्थियों को वैक्सीन देने के लिए बुधवार से दो दिनी प्रदेश स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा, जिसके बाद जिला और ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। वैक्सीन वितरण के लिए मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है। जिसमें पंजीकृत करने के साथ वैक्सीन की प्रक्रिया की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक वायल में 5 वैक्सीन की डोज होंगी। मंगलवार को एनएचएम के मिशन निदेशक ने अलग से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पोर्टल पर जल्द से जल्द चिकित्सा कर्मियों को अपलोड करने को कहा। अपलोड की प्रक्रिया के बाद पंजीकृत कर्मियों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनवरी के शुरू में वैक्सीन आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. रेणु शर्मा ने बताया कि मल्टीपल डोज में वैक्सीन देने की बात कही गई है, लेकिन अभी यह फाइनल होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed