फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

दस कंटेनमेंट जोन में तारबंदी, 100 फीसदी रैपिड टेस्टिंग अभियान शुरू

विज्ञापन
corona
जम्मू। शहर के दस कंटेनमेंट/रेड जोन में वीरवार को तारबंदी करके लॉकडाउन शुरू किया गया। इन इलाकों में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। यहां दवा की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं। इन सभी जोन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 फीसदी रैपिड टेस्टिंग अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में 36 चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया है, जिनमें 50 से अधिक शिक्षक शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से चरणबद्ध तरीके से अन्य संक्रमित प्रभावित इलाकों को भी कंटेनमेंट जोन में बदलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग अभियान को सुनिश्चित बनाने के लिए मजिस्ट्रेट और संबंधित एसएचओ की भूमिका को बढ़ाया गया है। इन जोन में सभी नागरिकों की रैपिड टेस्टिंग को अनिवार्य बनाया गया है। टेस्टिंग के लिए मना करने वाले लोगों के खिलाफ आपात प्रबंधन एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान रहेगा। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का भी अधिकार होगा। इस बीच तालाब तिल्लो के वार्ड 40 में तारबंदी की गई। जिला प्रशासन की ओर से दोमाना, बख्शीनगर, जानीपुर, त्रिकुटा नगर, त्रिकुटा नगर/छन्नी, नवाबाद, आरएस पुरा, काना चक्क पुलिस स्टेशन के तहत दस स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन सभी जोन में सीआरपीसी की धारा 144 के अलावा अन्य आपात एक्ट लागू रहेंगे।
विज्ञापन

----------
पदाधिकारियों को सम्मान
जम्मू। जम्मू कश्मीर बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके छिब्बर ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर बैंक वर्कर्स यूनियन (कश्मीर डिवीजन) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैंक के कॉर्पोरेट मुख्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष हाजी फारूक अहमद भट, सीएमडी के विशेष सचिव करनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ डॉक्टरों के तबादले
जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में 8 डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं। इसमें कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट डॉ. शिवानी मेहता को एएच घगवाल, डॉ. अजय मिसरी कंसल्टेंट सर्जन को पुलिस अस्पताल जम्मू (छह माह का कार्यकाल), एमएस डॉ. उजमा चौधरी को पीएचसी मजालता, डॉ. अंजू बाला को यूएचसी डिग्याना, डॉ. प्रवीण योगराज एमएस सर्जरी को पीएचसी मजालता, डॉ. वरुण शर्मा को एएच घगवाल भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. अनीता शर्मा डेंटल सर्जन को पीएचसी भौर कैंप, ब्लाक सुआजना, डॉ. मनमीत कौर को एसडीएच बिश्नाह जम्मू भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed