{"_id":"5f69145b8ebc3eb70b3e23c2","slug":"corona-jammu-city-news-jmu219180688","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू जिले में रैपिड टेस्टिंग में 255 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू जिले में रैपिड टेस्टिंग में 255 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिले में सोमवार को रैपिड टेस्टिंग में 255 लोग संक्रमित मिले। इसमें सीएमओ कार्यालय में 2, गांधीनगर अस्पताल में 24, ब्लाक बिश्नाह में 7, ब्लाक डंसाल में 8, ब्लाक कोटभलवाल में 8, ब्लाक मढ़ में 9, ब्लाक आरएस पुरा में 2, मोबाइल वैन सैंपलिंग में 75, अर्बन दोबारा सैंपलिंग में 69, जम्मू अर्बन में दोबारा टेस्टिंग में 12 और कांटेक्ट ट्रेसिंग में 38 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा रेलवे स्टेशन जम्मू में 13 और एयरपोर्ट जम्मू पर 13 लोग संक्रमित मिले।
---------------------------
सैनिटाइज के लिए शनिवार और रविवार को बंद रहेगा वेयर हाउस
जम्मू। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस को आगामी शनिवार और रविवार को बंद रखा जाएगा। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइज आदि प्रक्रिया की जाएगी। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि कोविड संक्रमण से हालात खतरनाक हुए हैं। वेयर हाउस में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, जिससे यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सरकारी कोविड अस्पतालों में अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल उठाए। कोविड अस्पतालों के प्रति लोगों में विश्वास कम हुआ है। पिछले छह माह के दौरान सरकारी कोविड अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं विकसित नहीं की जा सकी हैं। कोविड संक्रमण के कारण व्यापारियों की सेहत को लेकर खतरा बढ़ा है। अगर ऐसे ही कोविड हालात रहे तो वेयर हाउस को अधिक दिनों तक बंद रखने का फैसला किया जा सकता है। इन परिस्थितियों में अनाज की सप्लाई के लिए जिम्मेदारी सरकार की होगी।