फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

जम्मू संभाग में 15 दिन मे सक्रिय मामले 1209 से बढ़कर 6017 पहुंचे

विज्ञापन
corona
जम्मू। कश्मीर की तुलना में जम्मू संभाग में तेजी से कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है। पिछले पंद्रह दिन में जम्मू संभाग में 30 फीसदी की रफ्तार से सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मौत के आंकड़ों में भी जम्मू संभाग आगे चल रहा है। इस पखवाड़े में जम्मू संभाग में 111 लोगों की मौत हुई, जबकि कश्मीर में 109 लोगों की जान गई है। प्रदेश में कुल मामलों पर मौत का औसत 1.61 फीसदी है। हालांकि केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम ने इस दर को एक फीसदी से नीचे लाने के लिए उचित कदम उठाने को कहा था।
विज्ञापन

31 अगस्त को जम्मू संभाग में कुल संक्रमित मामले 3288 थे और इसमें 1209 सक्रिय थे, लेकिन पंद्रह दिन में यह मामले बढ़कर 8998 तक पहुंच गए हैं, जिसमें मौजूदा 6017 मामले सक्रिय हैं। संभाग में अगस्त के अंत तक कुल संक्रमित मामलों पर सक्रिय मामलों की दर 36 फीसदी थी जो मौजूदा 66.96 फीसदी पर पहुंच गई है। इसी तरह अगस्त के अंत में कश्मीर संभाग में 28917 लोग संक्रमित थे और इनमें 20 फीसदी की दर से 5788 मामले सक्रिय थे, जो सितंबर के मध्य तक सिर्फ एक फीसदी की दर के साथ बढ़कर 21.97 फीसदी तक पहुंचे हैं। यानी कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है, जबकि प्रदेश में ओवरआल मौजूदा कुल 56654 संक्रमित मामलों में 32 फीसदी की दर के साथ 18678 मामले सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग में 10408 और कश्मीर में 8270 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

---------------
लोग कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें : डॉक्टर
जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि जम्मू संभाग में कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। इसके लिए आम लोगों को कोविड प्रोटोकाल का खुद सख्ती से पालन करके संक्रमण से बचना चाहिए। कोविड संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, ना कि घर पर खुद ही इलाज करते रहें। खासतौर पर मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। जीएमसी में मौजूदा पहुंच रहे अधिकतर कोविड संक्रमित मरीज गंभीर हालत में आ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण उनका घर पर खुद ही इलाज लेना पाया गया है। इनमें 50-80 वर्ष की उम्र वाले अधिक मरीज हैं। होम आइसोलेशन के दौरान भी सभी प्रोटोकाल का पालन करके खुद को स्वस्थ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 354 संक्रमित
जम्मू। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को रैपिड टेस्टिंग में 354 लोग कोविड संक्रमित पाए गए। इसमें गांधीनगर अस्पताल में 19, ब्लाक अखनूर में 16, ब्लाक बिश्नाह में 15, ब्लाक डंसाल में 5, ब्लाक कोटभलवाल में 14,ब्लाक मढ़ में 12, ब्लाक प्लांवाला में 1, ब्लाक आरएस पुरा में 1, ब्लाक सुआजना में 12, मोबाइल वैन सैंपलिंग में 100, अर्बन दोबारा सैंपलिंग में 104, जम्मू अर्बन में दोबारा टेस्टिंग में 3 और संक्रमित मामलों के संपर्क मामलों की शिनाख्त में 52 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर 17 और जम्मू एयरपोर्ट पर 10 लोग संक्रमित हुए हैं।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed