{"_id":"5f5d28178ebc3e4c997c2644","slug":"corona-jammu-city-news-jmu218558440","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 1698 नए मामले, 4 साल के बच्चे समेत 10 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 1698 नए मामले, 4 साल के बच्चे समेत 10 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में शनिवार को रिकार्ड 1698 संक्रमित मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग से 838 और कश्मीर से 860 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 52410 तक पहुंच गया है। इनमें 16261 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 8577 और कश्मीर से 7684 हैं। इस बीच प्रदेश में चार साल के बच्चे समेत दस और ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 6 और कश्मीर से 4 मौते हुई हैं।
जीएमसी जम्मू में गत शुक्रवार को छत से गिरने के कारण एक चार साल के बच्चे को भर्ती कराया गया था। कोविड जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई और शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह जानी पुर से एक अन्य व्यक्ति सहित दुर्गानगर और मीरां साहिब से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा राजोरी और सांबा में 1-1 मौत हुई है।
जिला जम्मू में 250 संक्रमित मामले सामने आए, जिनमें 36 ट्रैवलर और 214 अन्य वर्ग से हैं। श्रीनगर से 255, बडगाम से 123, बारामुला से 82, पुलवामा से 50, अनंतनाग से 45, कुपवाड़ा से 108, बांदीपोरा से 82, कुलगाम से 10 और शोपियां से 75 मामले आए हैं। जम्मू संभाग में उधमपुर से 103, राजोरी में 83, कठुआ में 42, सांबा में 58, पुंछ में 93, रामबन में 31, डोडा में 67, रियासी में 33 और किश्तवाड़ में 78 मामले सामने आए हैं। कुल 1698 संक्रमित मामलों में 135 ट्रैवलर और 1563 अन्य वर्ग से हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 6415 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना के 6415 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े 515897 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 42414 को घर पर क्वारंटीन, 16261 को होम आइसोलेशन, 53090 को घर में सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 403268 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1203799 सैंपलों में से 1151389 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जम्मू संभाग से अब तक 144 और कश्मीर से 721 लोगों की मौत हो चुकी है।
596 मरीज ठीक हुए
जम्मू। जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में शनिवार को 596 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 219 और कश्मीर से 377 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 35285 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 7793 और कश्मीर से 27492 मरीज हैं।
लद्दाख : मरने वालों
का आंकड़ा 38 पहुंचा
लेह। लद्दाख में दो और लोगाें की मौत से कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से दम तोड़ने वालों की संख्या 38 हो गई है। मारे गए दोनों लोग वयोवृद्ध थे, जिन्हें संक्रमित होने के बाद पिछले दिनाें ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लद्दाख के लेह जिले में 15 और कारगिल में 23 लोगाें की कोरोना से मौत हो चुकी है। ब्यूरो